अमेरिका में प्लेन हादसा, एयरपोर्ट पर टकराए 2 विमान, भीषण धमाके के बाद धधकी आग, उठा धुएं का गुबार


us plane accident- India TV Hindi
Image Source : X- @MARIONAWFAL
टक्कर के बाद विमान से उठता धुएं का गुबार

अमेरिका में दो विमानों के बीच टक्कर हो गई है, जिससे भीषण आग लग गई। यह दुर्घटना अमेरिका के मोंटाना स्थित कालीस्पेल सिटी एयरपोर्ट पर हुई है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर उतर रहा एक छोटा विमान, वहां खड़े एक विमान से टकरा गया। इस टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

लैंडिंग के दौरान दूसरे विमान को मारी टक्कर

चार लोगों को ले जा रहा सिंगल इंजन वाला छोटा विमान (सोकाटा टीबीएम 700 टर्बोप्रॉप) दोपहर लगभग 2 बजे कालीस्पेल सिटी एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास कर रहा था। लैंडिंग के दौरान इस विमान ने एयरपोर्ट पर खड़े एक विमान को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भीषण आग लग गई।

देखें वीडियो-

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक विमान आया, रनवे के अंत में दुर्घटनाग्रस्त होकर दूसरे विमान से टकरा गया। जो विमान उतरने का प्रयास कर रहा था उसमें आग लग गई, लेकिन पायलट और तीन यात्री खुद ही बाहर निकलने में सफल रहे। दो यात्रियों को हल्की चोटें आईं और उनका एयरपोर्ट पर इलाज किया गया। एक और प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना की आवाज सुनी और देखी। इलाके में काले धुएं का गुबार छाया हुआ था।  

उत्तरी एरिजोना में विमान हादसा

वहीं, आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही अमेरिका में एक और विमान हादसा हुआ था। एक चिकित्सा परिवहन विमान उत्तरी एरिजोना में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे के बाद विमान आग लग गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई थी। न्यू मैक्सिको के अल्बुकर्क स्थित सीएसआई एविएशन कंपनी का यह विमान फ्लैगस्टाफ से लगभग 200 मील (321 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में चिनले हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। विमान में सवार लोग चिकित्साकर्मी थे जो एक मरीज को लेने अस्पताल जा रहे थे।

यह भी पढ़ें-

अमेरिका के उत्तरी एरिजोना में हुआ विमान हादसा, प्लेन क्रैश में 4 लोगों की गई जान

America Plane Crash: अमेरिका में फिर हुआ विमान हादसा, समुद्र में क्रैश हुआ प्लेन

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *