
लिएंडर पेस
भारत के दिग्गज टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के पिता वेस पेस का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वेस पेस काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर ने इस वक्त पूरी क्रिकेट जगत को हैरान करके रख दिया है। वेस पेस 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे।
वेस पेस का लंबे समय तक इंडियन स्पोर्ट्स के साथ जुड़े हुए थे। उनकी देखरेख में कई खिलाड़ियों को अलग-अलग खेलों में डेब्यू का मौका मिला। वेस ने इंडियन स्पोर्ट्स के लिए काफी काम किया। वह भारतीय हॉकी टीम में मिडफील्डर की पोजिशन पर खेलते थे। इसके अलावा उन्होंने फुटबॉल, क्रिकेट और रग्बी जैसे अन्य खेलों में भी अपना हाथ आजमाया।
आपको बता दें कि वेस पेस 1996 से 2002 तक भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। वह एक स्पोर्ट्स मेडिसिन डॉक्टर भी थे। उन्होंने एशियाई क्रिकेट परिषद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और भारतीय डेविस कप टीम सहित कई खेल संस्थानों के साथ एक मेडिकल कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया है।
खबर अपडेट हो रही है…..
