मनमोहक मुस्कान और चमकीली आंखें… श्रीकृष्ण बनकर हर दिल में बस गए सर्वदमन बनर्जी, अब कहां हैं गायब?


Sarvadaman D Banerjee- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SAGAR.WORLD
श्रीकृष्ण के किरदार में सर्वदमन डी बनर्जी।

16 अगस्त को पूरे देश में श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव यानी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है, जिसके चलते हर तरफ उत्सव का माहौल है। टीवी पर कई कलाकारों ने श्रीकृष्ण बनकर दर्शकों के दिल जीते, फिर चाहे वे नीतीश भारद्वाज हों या फिर सौरभ राज। छोटे पर पर्दे पर इन कलाकारों ने श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर हर किसी को खुश कर दिया। ऐसे ही एक और कलाकार हैं सर्वदमन डी बनर्जी, जिन्होंने रामानंद सागर के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘श्री कृष्णा’ में ये भूमिका निभाई थी और अपनी मनमोहक मुस्कान और चमकीली आंखों से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई। ऐसे में दर्शक उन्हें खासा याद करते हैं, तो चलिए जानते हैं कि अब वह क्या कर रहे हैं और कहां हैं।

श्री कृष्णा बनकर छाए सर्वदमन बनर्जी

सर्वदमन डी बनर्जी ने रामानंद सागर के चर्चित सीरियल ‘श्री कृष्णा’ में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी और अपनी मंद-मंद मुस्कान, चमकदार आंखें और मीठी वाणी से तमाम दर्शकों को अपने सामने नतमस्तक करने को मजबूर कर दिया था। उन्होंने इस भूमिका को कुछ इस तरह निभाया कि दर्शक उन्हें सच में श्रीकृष्ण मानने लगे। उन्होंने छोटे-बड़े पर्दे पर और भी कई किरदार निभाए, लेकिन आज भी लोग उन्हें इस किरदार के लिए जानते हैं।

अब कहां हैं सर्वदमन बनर्जी?

सर्वदमन बनर्जी ने श्री कृष्ण का किरदार कुछ इस तरह निभाया था कि आज भी लोग उन्हें इसी किरदार के लिए याद करते हैं। हालांकि, उन्होंने अपने करियर में और भी कई शानदार किरदार निभाए हैं। फिलहाल वह हिंदी और साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं। पिछले दिनों वह दुलकर सलमान स्टारर ‘लकी भास्कर’ में नजर आए थे और इसके अलावा गॉडफादर और Sankranthiki Vasthunam में भी नजर आए।

धांसू बॉडी के लिए भी चर्चे में रहे सर्वदमन बनर्जी

सर्वदमन बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं, जिनके चलते वह देखते ही देखते सुर्खियों में छा गए थे। 59 साल की उम्र में भी उन्होंने जबरदस्त एब्ज बना रखे हैं। उन्होंने एब्ज फ्लॉन्ट करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे। वह जिम में वर्कआउट के अलावा योग भी करते हैं, जिसके जरिए वह खुद को फिट रखते हैं।

कैसे श्रीकृष्ण बने सर्वदमन डी बनर्जी?

रामानंद सागर ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया था कि पहले वह इस किरदार को निभाने को लेकर आश्वस्त नहीं थे। उन्होंने रामानंद सागर से 10 दिन का समय मांगा था। श्री कृष्णा साइन करने से पहले वह किसी और डायरेक्टर से मिलने जा रहे थे, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने तुरंत इस धारावाहिक के लिए हामी भर दी। उनका कहना था कि उन्हें श्रीकृष्ण ने साक्षात दर्शन दिए थे, जिसके बाद उन्होंने इस धारावाहिक के लिए हामी भरी। उन्होंने कहा था- ‘मैं उस दिन ऑटो में था, पूरा समंदर सुनहरा दिख रहा था। पानी नहीं दिख रहा था, लहरें उठ रही थीं और बड़ी-बड़ी बारिश की बूंदें पड़ रही थीं। लगा जैसे, श्रीकृष्ण उन लहरों पर खड़े होकर बांसुरी बजा रहे हैं।’

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *