पटना पुलिस की हिरासत से भाग रहा था आरोपी, तभी खाकी वर्दी ने मार दी गोली, जानिए फिर क्या हुआ?


सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI
सांकेतिक तस्वीर

बिहार की राजधानी पटना से पुलिस के चंगुल से अपराधी भाग रहा था। तभी उस पर गोली मार दी गई। दरअसल, डकैती के एक मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। तभी पुलिस ने उस पर फायरिंग कर दी। 

जमीन पर गिरा अपराधी

पुलिस की गोली लगने से अपराधी जमीन पर गिर गया। काफी देर तक उठ नहीं सका। इस तरह घायल अपराधी को पुलिस ने फिर से हिरासत में ले लिया। 

आरोपी ने छिपाया था कुछ कीमती सामान

मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी दीपक कुमार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया है। पटना के विशेष पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय के शर्मा ने कहा,‘‘उसे जानीपुर इलाके में एक जगह ले जाया जा रहा था, जहां उसने 12 अगस्त को डकैती में इस्तेमाल किए गए एक हथियार के साथ-साथ चोरी का कुछ कीमती सामान भी छिपाया था। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो उसने भागने का प्रयास किया। उसने उसी हथियार से सुरक्षाकर्मियों पर भी गोलीबारी की।’ 

जवाबी कार्रवाई के लिए की गई गोलीबारी

उन्होंने कहा, ‘पुलिसकर्मियों ने भाग रहे आरोपी के खिलाफ नियंत्रित जवाबी गोलीबारी की, जिससे आरोपी के पैर में गोली जा लगी।’ वहीं, इस घटना में कोई पुलिस अधिकारी घायल नहीं हुआ है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी दीपक कुमार की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और आगे की जांच जारी है। (भाषा के इनपुट के साथ)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *