
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद और डिंपल यादव।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। राजनीतिक या गैर राजनीतिक मुद्दों पर वो मुखर होकर बोलती हैं। उनकी टिप्पणियां अक्सर वायरल होती हैं और लोगों का ध्यान खींचती हैं। फिल्मों से ज्यादा अपने सोशल मीडिया प्रेजेंस और बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज के चलते चर्चा में आ गई हैं। स्वरा भास्कर ने जो कहा वो हर किसी का ध्यान खींच रहा है। दरअसल उन्होंने सेक्शुआलिटी को लेकर बात की, वो भी अपने पति की मौजूदगी में और इसी चर्चा के बीच ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का भी जिक्र आया।
स्वरा ने सेक्शुआलिटी पर की टिप्पणी
स्वरा भास्कर ने इंडियन एक्स्पेरस स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में एक बार फिर अपनी टिप्पणी से सुर्खियां बटोरी हैं। ‘रांझणा’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली स्वरा ने कहा, ‘हम सभी लोग बाइसेक्शुअल हैं।’ स्वरा अपनी इस धारणा को एक बड़े सामाजिक सिद्धांत के रूप में प्रस्तुत करती हैं। वे कहती हैं, ‘अगर आप लोगों को उनके हाल पर छोड़ दें तो वे स्वाभाविक रूप से बाइसेक्शुअल ही हैं। हैट्रोसेक्शुएलिटी सिर्फ एक धारणा यानी है, जिसे सांस्कृतिक रूप से मानवता में हजारों सालों से अंतर्निहित किया गया है।’ इस दौरान एक्ट्रेस के पति सामने ही मौजूद थे, जो चुप्पी साधे उनकी बातों पर गौर करते रहे और उस पर कुछ भी टिप्पणी करने से बचते दिखे।
डिंपल यादव हैं स्वरा का क्रश
स्वरा इन दिनों अपने पति और नेता फहाद अहमद के साथ रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा-जोड़ियों का रियलिटी चेक’ में नजर आ रही हैं। इसी शो की एक बातचीत में उनसे होस्ट ने पूछा किस पर उनका क्रश है? और इसका जवाब था चौंकाने वाला था – समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव। स्वरा ने बताया कि उनसे हाल ही में व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात भी हुई थी। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि वो उन्हें पसंद हैं। इंटरव्यू में स्वरा ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैंने महाराष्ट्र में अपने पति का करियर खतरे में डाल दिया है और उनकी लाइनों के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी हालात ठीक नहीं दिख रहे हैं।’ इसके बाद फहाद जोर से हंस पड़े।
जातिवादी टिप्पणी पर कड़े तेवर
बता दें, बीते दिनों स्वरा ने हाल ही में एक ट्रोलर को करारा जवाब दिया, जिसने उनके पति पर जातिवादी टिप्पणी की थी। उन्होंने उस एक्स पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर किए और लिखा, ‘यह मूर्ख जो खुद को गौरवशाली हिंदू और अंबेडकरवादी दोनों बताता है, उसे शायद ‘छपरी’ शब्द की जातिवादी अपमानजनक प्रकृति का एहसास नहीं है… रेहड़ी लगाने वाले या झोपड़ियां बनाने वाले कोई बुरे नहीं होते, लेकिन झूठे गौरव से भरे लोगों का वर्गवाद अपमानजनक होता है।’
एंजॉय कर रहीं मदरहुड
बता दें, साल 2023 में स्वरा और फहाद ने अपनी बेटी राबिया का स्वागत किया। शादी के ठीक 9 महीने बाद ही राबिया का जन्म हुआ। फिलहाल एक्ट्रेस फिल्मों से दूर है और पति और बेटी संग वक्त गुजारते हुए मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वो खासा एक्टिव हैं और अपनी बेबाक राय रखती हैं।
