
सीएम भजनलाल शर्मा।
राजस्थान की भजनलाल सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है। इस बीच एक बार फिर भजनलाल कैबिनेट का बड़ा फैसला सामने आया है। राजस्थान सरकार धर्म परिवर्तन निषेध को लेकर लाए गए बिल में परिवर्तन करने वाली है। इसमें लव जिहाद जैसे मामलों पर भी कड़े प्रावधान लाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा आजीवन कारावास तक का भी प्रावधान लाया जाएगा। वहीं 50 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाने का प्रावधान किया जाएगा। वहीं धर्म परिवर्तन के बाद मजिस्ट्रेट को सूचना भी देनी होगी, ऐसा प्रावधान सरकार इस बिल में लेकर आएगी।
बता दें कि सरकार ने इससे पहले भी राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी बिल पेश किया था, लेकिन अब इसमें संशोधन करने के बाद बिल को दोबारा विधानसभा में पेश किया जाएगा।
खबर अपडेट की जा रही है…
