नेपाल में हिंसा के हालात देख सिहर उठीं मनीषा कोइराला, किया Gen Z का सपोर्ट, पोस्ट में लिखी ये बात


  • नेपाल में सोशल मीडिया साइट्स पर लगे बैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान राजधानी काठमांडू में फिर हिंसा भड़क उठी। गुस्साए प्रदर्शनकारी एक-एक कर नेताओं के आवासों पर हमला कर रहे हैं और राष्ट्रपति भवन को भी आग के हवाले कर दिया है। इस हिंसा में अब तक 22 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी हैं और 300 से ज्यादा घायल हैं। प्रदर्शन के चलते नेपाल के पूर्व PM झालानाथ के घर को भी प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया, जिसमें उनकी पत्नी की मौत हो गई। अब इस मामले पर बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी प्रतिक्रिया दी है।

    Image Source : Instagram/@m_koirala

    नेपाल में सोशल मीडिया साइट्स पर लगे बैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान राजधानी काठमांडू में फिर हिंसा भड़क उठी। गुस्साए प्रदर्शनकारी एक-एक कर नेताओं के आवासों पर हमला कर रहे हैं और राष्ट्रपति भवन को भी आग के हवाले कर दिया है। इस हिंसा में अब तक 22 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी हैं और 300 से ज्यादा घायल हैं। प्रदर्शन के चलते नेपाल के पूर्व PM झालानाथ के घर को भी प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया, जिसमें उनकी पत्नी की मौत हो गई। अब इस मामले पर बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी प्रतिक्रिया दी है।

  • मनीषा कोइराला नेपाल की रहने वाली हैं। उनके दादा बीपी कोइराला नेपाल के पहले प्रधानमंत्री थे। नेपाल में जेन जी क्रांति अब विकराल रूप ले चुकी है, ऐसे में अभिनेत्री ने भी एक पोस्ट के जरिए नेपाल हिंसा पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने काठमांडू सहित अन्य इलाकों में आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव की घटनाओं को लेकर दुख जताया और जेन जी क्रांति को लेकर समर्थन जाहिर किया है।

    Image Source : Instagram/@m_koirala

    मनीषा कोइराला नेपाल की रहने वाली हैं। उनके दादा बीपी कोइराला नेपाल के पहले प्रधानमंत्री थे। नेपाल में जेन जी क्रांति अब विकराल रूप ले चुकी है, ऐसे में अभिनेत्री ने भी एक पोस्ट के जरिए नेपाल हिंसा पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने काठमांडू सहित अन्य इलाकों में आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव की घटनाओं को लेकर दुख जताया और जेन जी क्रांति को लेकर समर्थन जाहिर किया है।

  • मनीषा कोइराला ने एक खून से लथपथ जूते की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- 'आज का दिन नेपाल के लिए काला दिन है। जब जनता को आवाज, भ्रष्टाचार के विरुद्ध आक्रोश और न्याय की मांग का जवाब गोलियों के जरिए दिया जा रहा है।'

    Image Source : Instagram/@m_koirala

    मनीषा कोइराला ने एक खून से लथपथ जूते की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘आज का दिन नेपाल के लिए काला दिन है। जब जनता को आवाज, भ्रष्टाचार के विरुद्ध आक्रोश और न्याय की मांग का जवाब गोलियों के जरिए दिया जा रहा है।’


  • इससे पहले उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए अपने दिवंगत दादा बीपी कोइराला को याद किया और अपने पोस्ट में लिखा- 'नेपाल के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री और प्रेम, संघर्ष और लचीलेपन को स्वर देने वाले लेखक बी.पी. बी.ए. को उनके जन्मदिन पर स्मरण करते हुए। आज जब छात्र भ्रष्टाचार के विरुद्ध और स्वतंत्रता के लिए उठ खड़े हुए हैं, तो उनके शब्द कालजयी लगते हैं। लोकतंत्र अविभाज्य है, यदि आप अपने देश में लोकतंत्र चाहते हैं तो आप इसके लिए सभी संघर्षों की उपेक्षा नहीं कर सकते। - बी.पी. कोइराला'

    Image Source : Instagram/@m_koirala

    इससे पहले उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए अपने दिवंगत दादा बीपी कोइराला को याद किया और अपने पोस्ट में लिखा- ‘नेपाल के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री और प्रेम, संघर्ष और लचीलेपन को स्वर देने वाले लेखक बी.पी. बी.ए. को उनके जन्मदिन पर स्मरण करते हुए। आज जब छात्र भ्रष्टाचार के विरुद्ध और स्वतंत्रता के लिए उठ खड़े हुए हैं, तो उनके शब्द कालजयी लगते हैं। लोकतंत्र अविभाज्य है, यदि आप अपने देश में लोकतंत्र चाहते हैं तो आप इसके लिए सभी संघर्षों की उपेक्षा नहीं कर सकते। – बी.पी. कोइराला’

  • मनीषा, नेपाल हिंसा को लेकर लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह जेन जी प्रोटेस्ट का समर्थन करती दिखीं। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा - 'बहुत से इंटरनेशनल मीडिया के लिए। ये सोशल मीडिया बैन के चलते नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार, खराब शासन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने का मामला है।'

    Image Source : Instagram/@m_koirala

    मनीषा, नेपाल हिंसा को लेकर लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह जेन जी प्रोटेस्ट का समर्थन करती दिखीं। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा – ‘बहुत से इंटरनेशनल मीडिया के लिए। ये सोशल मीडिया बैन के चलते नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार, खराब शासन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाने का मामला है।’

  • मनीषा कोइराला बीपी कोइराला के बेटे प्रकाश कोइराला की बेटी हैं। ऐसे में लोग उनसे नेपाल के लिए आवाज उठाने का आग्रह कर रहे हैं। कई ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए नेपाल की सुरक्षा के लिए उनसे कुछ करने की अपील की।

    Image Source : Instagram/@m_koirala

    मनीषा कोइराला बीपी कोइराला के बेटे प्रकाश कोइराला की बेटी हैं। ऐसे में लोग उनसे नेपाल के लिए आवाज उठाने का आग्रह कर रहे हैं। कई ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए नेपाल की सुरक्षा के लिए उनसे कुछ करने की अपील की।

  • नेपाल में हाल ही कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन कर दिए गए, जिसके बाद जेन जी (1997 से 2012 के बीच की पीढ़ी) का गुस्सा भड़क पड़ा और वह इसे लेकर सड़कों पर उतर आए। बिना किसी राजनीतिक संगठन के सहारे इन युवाओं ने खुद को संगठित किया और सरकार के फैसले को चुनौती दी। इसमें जो मुख्य मुद्दे उठाए जा रहे हैं वह भ्रष्टाचार, आजादी की रक्षा और ट्रांसपेरेंसी की मांग है।

    Image Source : Reporter Input

    नेपाल में हाल ही कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन कर दिए गए, जिसके बाद जेन जी (1997 से 2012 के बीच की पीढ़ी) का गुस्सा भड़क पड़ा और वह इसे लेकर सड़कों पर उतर आए। बिना किसी राजनीतिक संगठन के सहारे इन युवाओं ने खुद को संगठित किया और सरकार के फैसले को चुनौती दी। इसमें जो मुख्य मुद्दे उठाए जा रहे हैं वह भ्रष्टाचार, आजादी की रक्षा और ट्रांसपेरेंसी की मांग है।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *