Nepal Genz Protest Video: संसद भवन से सिर पर कुर्सी लेकर भागते दिखे प्रदर्शनकारी, Viral Video


Nepal GenZ Protest Video, Nepal GenZ Protest, Nepal Protest Viral Video, Nepal Protest Video, Nepal - India TV Hindi
Image Source : X/@SINGHKINNGSP
संसद भवन में प्रदर्शन करते विद्रोही।

Nepal GenZ Protest Video: नेपाल में GenZ युवाओं का उग्र प्रदर्शन आज भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में 19 लोगों की मौत होने के एक दिन बाद, कई शीर्ष नेताओं के घरों, राजनीतिक दलों के मुख्यालयों पर हमला किया गया और यहां तक ​​कि संसद भवन में भी तोड़फोड़ की गई। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की तथा विभिन्न प्रमुख इमारतों और प्रतिष्ठानों पर धावा बोला। इन इमारतों में नेपाल का संसद भवन भी शामिल था। यहां पर युवाओं ने प्रदर्शन के बाद जमकर उत्पात मचाया और अंदर से चक्के वाली कुर्सी को सिर पर उठाकर भागने लगे। इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

क्या—क्या लेकर भागे प्रदर्शनकारी

एक्स पर @SinghKinngSP नामक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में युवक को सिर पर कुर्सी उठाए हुए देखा जा सकता है। छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन में, सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और कथित भ्रष्टाचार के प्रति अकर्मण्यता सहित कई मुद्दों को लेकर ओली सरकार के खिलाफ आम लोगों का बढ़ता आक्रोश झलक रहा है। वहीं, वीडियो में पीछे खड़े कुछ युवक CPU को पटक—पटकर तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि, विद्रोहियों ने मंत्रियों के घर में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर और निजी वाहन तोड़ दिए। बाजारों और कार्यालयों से लेकर सरकारी दफ्तरों में लोग कुर्सी, बर्तन और अन्य सामान लूटकर ले जाते दिखे।

आखिर क्यों हो रहा प्रदर्शन 

Gen-Z युवाओं का ग्रुप पिछले कुछ समय से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रहा है जिसमें रेडिट और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल करके मंत्रियों और अन्य प्रभावशाली हस्तियों के बच्चों की तड़क-भड़क वाली जीवनशैली का पर्दाफाश किया है। जिसके बाद नेपाल सरकार ने फेसबुक और एक्स समेत 26 सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था, क्योंकि उन्होंने पंजीकरण नहीं कराया था। प्रदर्शनकारियों ने उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने का प्रयास है। हालांकि, सोमवार देर रात सरकार ने जनता के आक्रोश को कम करने के लिए सोशल मीडिया साइटों पर लगाए प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की थी। मगर, इसका भी कोई खास असर दिखाई नहीं दिया बल्कि सुरक्षाबलों द्वारा की गई फायरिंग और कार्रवाई ने आग में घी डालने का किया। 


(PTI इनपुट के मुताबिक) 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-  

Nepal के बारे में 10 अजब—गजब फैक्ट्स, जिन्हें सुनकर दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी, आज जान लें

नोरा फतेही देख ली अब ‘छोरा फतेही’ देखें, फ्रेशर पार्टी में लड़के का डांस VIDEO देख बोले यूजर्स

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *