पीएम मोदी ने दोहा में हुए हमलों पर जताई चिंता, कतर से शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से की बात


Narendra Modi- India TV Hindi
Image Source : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से बात की और दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कतर राज्य की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा की। प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत और कूटनीति के ज़रिए सभी मुद्दों के समाधान और तनाव बढ़ने से बचने का आह्वान किया।

आपसी रणनीतिक साझेदारी की प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री मोदी ने कतर से शेख से बातचीत में आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत के दृढ़ रुख़ पर प्रकाश डाला और आतंकवादी घटनाओं की निंदा की। इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हित के सभी क्षेत्रों में भारत-कतर रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में कतर की भूमिका को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में कतर द्वारा निभाई जा रही भूमिका की सराहना की, जिसमें गाजा में युद्धविराम और सभी बंधकों की रिहाई के लिए मध्यस्थता के प्रयास भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने बातचीत और कूटनीति के ज़रिए सभी मुद्दों के समाधान और तनाव बढ़ने से बचने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता के समर्थन में और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के विरुद्ध दृढ़ता से खड़ा है।

शेख तमीम ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

शेख तमीम ने कतर की जनता और राज्य के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। दोनों नेताओं ने भारत-कतर रणनीतिक साझेदारी में निरंतर प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया और आपसी हित के सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने आपसी संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई है। 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *