गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रंगरेलियां मना रहा था पति, अचानक आ धमकी पत्नी, फिर जो हुआ…देखें VIDEO


पत्नी ने पति को रंगे हाथों पकड़ा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
पत्नी ने पति को रंगे हाथों पकड़ा

गोरखपुर: पत्नी को अपने पति पर शक था कि उसका किसी के साथ अफेयर चल रहा है। उसने पति का पीछा किया और उसका शक सच साबित हुआ। उसने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में रंगेहाथ पकड़ लिया। जब दोनों भागने लगे तो उसने दोनों को दौड़ाया और जमकर धुनाई कर दी। सरेआम ये हाई वोल्टेज ड्राम देख भीड़ भी इकट्ठा हो गई। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी, मौके पर पहुंची पुलिस महिला के पति और उसकी प्रेमिका को लेकर थाने जाने लगी। इसी दौरान महिला ने कार में बैठी पति की प्रेमिका का बाल पड़कर खींचा और उसकी जमकर धुनाई कर दी।

देखें वीडियो

प्रेमिका की धुनाई होता देख महिला का पति उसे बचाने की नाकाम कोशिश करता रहा, सड़क पर आधे घंटे तक सरेआम ये मारपीट होती रही। सरेराह युवती की महिला द्वारा धुनाई होते देखकर लोगों को माजरा समझने में देर नहीं लगी। इसके बाद जैसे तैसे पुलिसकर्मियों ने महिला को ऐसा करने से रोका और उसके पति और प्रेमिका को लेकर थाने चले गए। काफी देर तक पुलिस टीम ने समझाने का प्रयास किया, कोई समझने को तैयार नहीं हुआ, तब पुलिस ने शादीशुदा युवक को गर्लफ्रेंड के साथ गाड़ी में बैठाकर थाने पर ले गई।

महिला को पति पर था शक

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, खजनी क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी तीन साल पहले उस युवक हुई। दोनों की एक डेढ़ साल की एक बच्ची भी है। महिला को पति के ऊपर शक था, वो हमेशा पति की रेकी में लगी रहती थी, आखिरकार उसने होटल में गर्लफ्रेंड के साथ पति को रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। मामला शुक्रवार 19 सितंबर की सुबह 10 बजे का है, पत्नी को कहीं से पता चला कि उसका पति गीडा क्षेत्र के नौसड़ स्थित एक होटल में गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा है।

दोपहर करीब 12 बजे महिला की ही सूट पहनी युवती को रंगे हाथों पकड़ लिया। प्रेमिका महिला को देखते ही चिल्लाने लगी। अभी उसका पति कुछ समझ पाता, पत्नी उसकी गर्लफ्रेंड पर थप्पड़ बरसाने लगी। बाल खींच खींचकर पिटाई शुरू कर दी। गीडा पुलिस का कहना है कि, महिला की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है, अगर मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। लेकिन युवक की गर्लफ्रेंड बालिग है।

(गोरखपुर से राज श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

Latest Crime News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *