यूपी: लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार थार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, 2 की मौत, 4 की हालत गंभीर


Lucknow- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
लखनऊ में एक्सीडेंट

लखनऊ: यूपी के लखनऊ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। लखनऊ के थाना कैंट क्षेत्र में देर रात कमांड हॉस्पिटल के पास एक तेज रफ्तार थार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

कार को छोड़कर फरार हुआ चालक

इस हादसे के बाद थार कार चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, कार चालक नशे में धुत होकर तेज रफ्तार में कार चला रहा था। हादसे के बाद चालक, कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया है और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

कॉपी अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *