आजम खान की जेल से रिहाई पर सामने आया अखिलेश यादव का पहला रिएक्शन, बसपा में जाने की अटकलों पर बोले शिवपाल


 Breaking News- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
Breaking News

लखनऊ: सपा के सीनियर नेता आजम खान की 23 महीने बाद जेल से रिहाई पर सपा मुखिया अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, “आजम खान की रिहाई पार्टी के लिए खुशी का मौका है। आजम खान पर झूठे मुकदमे किए गए। हमारी सरकार आई तो झूठे मुकदमे वापस होंगे। आजम खान को इंसाफ मिलेगा।”

आजम के बसपा में जाने की अटकलों पर बोले शिवपाल सिंह यादव

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी आजम खान को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा, “सरकार ने आजम खान को झूठे मामलों में फंसाया था। लेकिन अदालत ने उन्हें राहत दे दी। इसलिए, हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं। सपा उन्हें हर संभव मदद दे रही है।” 

आजम के बसपा में शामिल होने की अटकलों पर शिवपाल ने कहा, “ये सभी खबरें झूठी हैं। सपा उन्हें हर संभव मदद दे रही है।”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *