लद्दाख हिंसा के लिए केंद्र सरकार ने सोनम वांगचुक को ठहराया ज़िम्मेदार, कहा- भीड़ को उकसाया गया


लेह में हिंसक प्रदर्शन की तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI
लेह में हिंसक प्रदर्शन की तस्वीर

लेह/नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को लद्दाख में हुई हिंसक झड़पों के लिए सोनम वांगचुक को ज़िम्मेदार ठहराया। हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई और 70 लोग घायल हो गए। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कई नेताओं द्वारा भूख हड़ताल वापस लेने का आग्रह करने के बावजूद, उन्होंने इसे जारी रखा और युवाओं को भड़काया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि बुधवार को सुबह हुई कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को छोड़कर, स्थिति पर शाम चार बजे तक काबू पा लिया गया और सभी से मीडिया और सोशल मीडिया में पुराने और भड़काऊ वीडियो प्रसारित नहीं करने को कहा गया। बयान में कहा गया है कि सरकार पर्याप्त संवैधानिक सुरक्षा उपाय प्रदान करके लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

 

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *