
रोहतास में लंबा जाम लगा
रोहतास: एक तरफ बिहार में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी गई है तो वहीं दूसरी तरफ रोहतास में 25 KM लंबा जाम लगा हुआ है। इस जाम में हजारों वाहन फंसे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, ये जाम पिछले 48 घंटे से लगा है।
क्या है पूरा मामला?
रोहतास में कोलकाता-दिल्ली हाईवे 48 घंटे से जाम है। इस दौरान हजारों वाहन फंसे हुए हैं। वाहनों के ड्राइवर और अन्य यात्री परेशान हैं। सड़क पर सासाराम खुरमाबाद से डेहरी कोयला डिपो तक लगभग 25 किलोमीटर लंबा जाम है। इसमें तमाम राहगीर भूख और प्यास से परेशान हैं।
नेशनल हाईवे अधिकारियों की कार्रवाई नाकाफी साबित हुई है और राहत नहीं पहुंच पाई है। ड्रोन से ली गई तस्वीरें जाम की भयावह स्थिति दिखा रही हैं। यात्रियों को समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करें। जाम खुलने को लेकर कोई अपडेट भी सामने नहीं आ रहा है।
(इनपुट: रंजन सिंह)
कॉपी अपडेट हो रही है…