
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का आईपीओ 7 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 9 अक्टूबर को बंद हो गया था। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने अपने इस आईपीओ से 11,607.01 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस आईपीओ के तहत, एलजी इंडिया की पैरेंट कंपनी एलजी कॉर्पोरेशन ने 10.18 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे हैं, जो लगभग 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। कंपनी को इस साल मार्च में सेबी से आईपीओ लाने के लिए मंजूरी मिली थी।
