
रोहित शर्मा
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 19 अक्टूबर से ODI सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलियन टीम के बीच भिड़ंत होने जा रही है। इस सीरीज में विराट कोहली ही नहीं बल्कि रोहित शर्मा भी खेलते नजर आएंगे। हालांकि, रोहित शर्मा बतौर कप्तान टीम हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि हाल ही में शुभमन गिल को टेस्ट के बाद ODI फॉर्मेट में भी टीम इंडिया का नियमित कप्तान नियुक्त किया गया। ऐसे में रोहित बिना किसी दवाब के ऑस्ट्रेलिया में बल्ले से कमाल करते नजर आएंगे। इस दौरान उनके पास इतिहास रचने का शानदार मौका होगा।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 3 मैचों की ODI सीरीज खेली जानी है। इन 3 मैचों में अगर रोहित के बल्ले से एक भी शतक आ जाता है, तो वह नया इतिहास रच देंगे। रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सैकड़ा जड़ते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक जड़ने का बड़ा कारनामा कर देंगे। अब तक भारत के लिए सिर्फ 2 ही बल्लेबाज 50 या उससे ज्यादा शतक जड़ने में कामयाब हो पाए हैं। इनमें पहला नाम महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का है, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सैकड़ा लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं, दूसरे भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जिनके नाम 80 से ज्यादा शतक हैं
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय
- सचिन तेंदुलकर – 100
- विराट कोहली – 82
- रोहित शर्मा – 49
इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक सिर्फ दुनिया के 9 ही बल्लेबाज 50 या उससे ज्यादा शतक लगा पाए हैं। इनमें रिकी पोटिंग, कुमार संगकारा और जैक कैलिस जैसे दिग्गज शामिल हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 49 शतक के साथ डेविड वॉर्नर की बराबरी पर हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
- सचिन तेंदुलकर – 100
- विराट कोहली – 82
- रिकी पोंटिंग – 71
- कुमार संगकारा – 63
- जैक कैलिस – 62
- जो रूट – 58
- हाशिम अमला – 55
- महेला जयवर्धने – 54
- ब्रायन लारा – 53
- डेविड वॉर्नर – 49
- रोहित शर्मा – 49
रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जाने वाले पहले ODI में उतरते ही एक बड़ा मुकाम भी हासिल कर लेंगे। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 मैच खेलने वाले भारत के 5वें और दुनिया के 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक टीम इंडिया के लिए सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी ने ये कारनामा किया है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय
- सचिन तेंदुलकर – 660
- विराट कोहली – 550
- एमएस धोनी – 538
- राहुल द्रविड़ – 509
- रोहित शर्मा – 499
यह भी पढ़ें
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 19 टीमें हुई तय, भारत के पड़ोसी देश ने भी किया क्वालीफाई
दिल्ली की पिच को लेकर सिराज का बड़ा बयान, कहा- हर विकेट पांच विकेट हॉल जैसा था
