6181 स्पेशल ट्रेनें, कंट्रोल जोन… छठ के बाद ट्रेनों में भीड़ से निपटने के लिए ये है भारतीय रेल की तैयारी


छठ के लिए फेस्टिवल...- India TV Paisa

Photo:POSTED ON X BY INDIAN RAILWAYS छठ के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

छठ पूजा के बाद यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने इस बार तैयारियों की पूरी गाइडलाइन बना ली है। बिहार और उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में 28 अक्टूबर से 30 नवंबर तक यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कुल 6181 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। यह संख्या इस बात का संकेत है कि रेल मंत्रालय ने छठ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। पूरे पर्व के दौरान देशभर में 12 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी ताकि यात्रियों की भारी भीड़ को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सके।

रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया, एक्स्ट्रा कोच और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था लागू कर दी है। पटन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुजफ्फरपुर, गया, दानापुर, समस्तीपुर, बरौनी, गोरखपुर, बनारस और बलिया जैसे लगभग 30 बड़े स्टेशनों पर सीसीटीवी निगरानी, मोबाइल टिकटिंग सेवा और एक्स्ट्रा टिकट काउंटर लगाए गए हैं। इसके अलावा, एक्स्ट्रा कोच भी लगाए गए हैं ताकि ज्यादा यात्री बिना परेशानी के सफर कर सकें।

सुरक्षा का खास ध्यान

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे स्टाफ चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। स्टेशनों पर हेल्प बूथ, पब्लिक घोषणा प्रणाली और लाइन को मैनेजमेंट की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। रेलवे पुलिस बल (RPF) को भी पर्याप्त संख्या में तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

स्टेशनों पर छठ के गीत

छठ के त्योहार के दौरान यात्रियों का अनुभव बेहतर बनाने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर छठ गीत भी बजाए जा रहे हैं। पटन, भागलपुर, दानापुर, नई दिल्ली, जमालपुर, हाजीपुर, आनंद विहार टर्मिनल और सोनपुर जैसे स्टेशनों पर मेडिकल बूथ 24×7 एक्टिव हैं। साथ ही, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए रेलवे बोर्ड, जोनल और डिविजनल लेवल पर विशेष वॉर रूम बनाए गए हैं। रेलवे ने फेक न्यूज से निपटने के लिए “Railway Fact Check” हैंडल भी एक्टिव किया है। हाल ही में मुंबई से बिहार जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस के कथित हादसे की खबर को फर्जी बताया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैश्नव ने रेल भवन के वॉर रूम में तैयारियों की समीक्षा की। मंत्रालय के अनुसार, केवल पांच दिनों में 1500 स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी ताकि पर्व के दौरान यात्रा करने वाले लाखों लोग सुरक्षित और आरामदायक सफर कर सकें।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *