इमरान हाशमी ने राघव जुयाल संग अपने वायरल सीन पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘इसे पहले एक दूसरी इमेज…’


emraan hashmi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@NETFLIX
इमरान हाशमी और राघव जुयाल का वायरल सीन

इमरान हाशमी हाल ही में मुंबई में यामी गौतम के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हक’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई आर्यन खान की पहली निर्देशित नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बारे में बात की। इमरान हाशमी ने राघव जुयाल संग अपने उस वायरल सीन पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने एक कैमियो रोल निभाया था। इसमें उन्होंने एक इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई थी, जिसे लक्ष्य और सहर बंबा जैसे किरदारों को रोमांस सिखाने करने के लिए रखा गया था। इस सीन में इमरान और अभिनेता राघव जुयाल नजर आए।

इमरान हाशमी ने वायरल सीन पर दी प्रतिक्रिया

जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दें कि ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में राघव, इमरान हाशमी के बहुत बड़े फैन हैं और उनका मशहूर गाना ‘कहो ना कहो’ गाते हैं। उन्होंने एक डायलॉग भी बोला और बॉलीवुड में इमरान के दबदबे की तारीफ की। वायरल सीन पर प्रतिक्रिया देते हुए, इमरान ने बताया कि उनके कुछ फैन्स उन्हें एक अलग ही नजरिए से देखते थे और उन्हें सीरियल किसर के तौर पर जाना जाता था। उन्होंने इस छवि को बदलने का श्रेय इस सीरीज को दिया और कहा, ‘मुझे लगता है कि इसके पहले प्रशंसक जो हैं, वो नाम लेके पुकारते थे या फिर… एक दूसरी इमेज थी, ‘एस’ से शुरू होता है। मैं नाम नहीं लूंगा, नहीं तो रात भर यहीं चलता रहेगा। अभी वो डायलॉग का जिक्र होता है इसलिए कोई शिकायत नहीं।’

इमरान हाशमी ने जताई खुशी

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से वायरल हुए इस सीन को लोगों का खूब प्यार मिला, जिसे देखकर इमरान भी बहुत खुश थे। इमरान ने बॉलीवुड में अपनी पुरानी छवि और इस सीन से जुड़े लोगों के बारे में बात की। इतना ही नहीं आर्यन खान और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट को धन्यवाद कहा क्योंकि उन्हें ये ऑफर मिला। अभिनेता ने बताया कि उन्हें पता था कि यह सीन वायरल हो जाएगा और उन्होंने खुलासा किया, ‘कुछ दिन पहले ही मेरी बातचीत आर्यन खान और रेड चिलीज टीम के साथ हुई। हमें पता था वायरल होगा, लेकिन इस तरह से वायरल होगा, वो कभी सोचा नहीं था। मुझे लगता है कि यह सीखने लायक एक सबक है।’

इमरान हाशमी और राघव जुयाल की जुगलबंदी

इमरान ने यह भी बताया कि दर्शकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई है। जिन्हें नहीं पता, उनके लिए बता दें कि राघव ‘परवेज’ का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें इमरान हाशमी का दीवाना और फैन दिखाया गया। राघव ने 2004 में आई इमरान की फिल्म ‘मर्डर’ का हिट गाना ‘कहो ना कहो’ गाना गाकर सभी का दिल जीत लिया, जिसमें मल्लिका शेरावत भी थीं। प्रशंसकों को यह बात बेहद पसंद आई कि राघव ने हिंदी और अरबी, दोनों में अपना दिल और आत्मा लगा दी।

ये भी पढे़ं-

शहनाज गिल को क्यों लेनी पड़ रही है थेरेपी! नेम-फेम के बाद भी नहीं मिल रहा चैन

31 अक्टूबर को इन दो फिल्मों के बीच होगा क्लैश, दांव पर करोड़ों, कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस किंग?

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *