मैंगलौर में जन्मी लड़की, जिसकी सुंदरता ने किया दुनिया पर राज, सुपरस्टार्स से भरा है परिवार, जीती हैं प्राइवेट लाइफ


Aishwarya Rai- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@AISHWARYARAIBACHCHAN_ARB
ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आज 52 साल की हो गई हैं और फिल्मी सितारों समेत तमाम फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। ऐश्वर्या ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था और तभी से ग्लैमर की दुनिया पर राज कर रही हैं। ऐश्वर्या के पूरे परिवार में सुपरस्टार्स भरे हैं और पति से लेकर सास ससुर भी फिल्मी दुनिया के राजा हैं। मैंगलौर में जन्मी ऐश्वर्या ने अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 

मुंबई में बीता बचपन

बता दें कि ऐश्वर्या राय का जन्म भले ही मैंगलौर में हुआ था लेकिन उनका परिवार मुंबई आ गया। ऐश्वर्या की स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई से हुई है। स्कूल के दिनों से ही ऐश्वर्या पढ़ाई में भी काफी अच्छी रही हैं और खूबसूरती में भी क्वीन मानी जाती रही हैं। ऐश्वर्या ने 90 के दशक में ग्लैमर की दुनिया में अपनी जमीन तलाशी और ब्यूटी पैजेंट में हिस्सा लेना शुरू किया था। साल 1994 में ऐश्वर्या को मिस वर्ल्ड का खिताब दिया गया था। यहीं से ऐश्वर्या राय स्टार बन गई थीं और उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। साल 1997 में आई फिल्म ‘इरुवर’ में ऐश्वर्या राय ने अपना डेब्यू किया था। इसके बाद बॉबी देओल के साथ आई फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद फिर लगातार ये सिलसिला जारी रहा और दर्जनों सुपरहिट फिल्में दीं। 

आज भी याद हैं ये किरदार

ऐश्वर्या राय के कई किरदार और फिल्में लोगों को अभी भी याद हैं। साल 2008 में आई फिल्म ‘जोधा अकबर’ में ऐश्वर्या राय ने कमाल का किरदार निभाया था। ऋतिक रोशन के साथ ऐश्वर्या की जोड़ी सुपरहिट रही थी। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया था और फिल्म भी आज काफी पसंद की जाती है। इसके साथ ही सलमान खान के साथ आई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में भी उनकी जोड़ी काफी जमी थी। आज भी नंदिनी के किरदार को लोग याद करते हैं। 

कम फिल्मों में करती हैं काम

बता दें कि ऐश्वर्या राय भले ही अब तक 50 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं लेकिन अब कम से कम काम करती हैं और काफी प्राइवेट जिंदगी जीती हैं। मीडिया और सोशल मीडिया की लाइमलाइट से दूर ऐश्वर्या बीते 2 साल पहले मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्विन में नजर आई थीं। इसके बाद से अभी तक कोई भी फिल्म में नहीं दिखी हैं। अब फैन्स को जल्द ही अपनी पसंदीदा स्टार को एक बार फिर पर्दे पर देखने की तमन्ना है। आज जन्मदिन पर लोगों ने ऐश्वर्या को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। 

ये भी पढ़ें- Weekend ka Vaar: बिग बॉस-19 के सेट से दिखाया सलमान खान ने दिखाया स्टाइलिश अंदाज, वीकेंड के वॉर पर होगा धमाल?

मुंबई किडनैपिंग केस जैसी है इस फिल्म की कहानी, होश उड़ा देंगे ट्विस्ट, यामी गौतम ने किया था कमाल 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *