कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच अचानक टीम इंडिया से किया गया रिलीज, BCCI ने इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला


Kuldeep Yadav- India TV Hindi
Image Source : GETTY
कुलदीप यादव

भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां पर वह 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका तीसरा मुकाबला होबार्ट के मैदान पर 2 नवंबर को खेला गया, जिसे टीम इंडिया 5 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। वहीं इस सीरीज में टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को जहां तीसरे टी20 में प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया था तो वहीं अब उन्हें स्क्वाड से भी रिलीज करने का फैसला लिया गया है, जिसमें वह अब वापस भारत लौटेंगे।

बीसीसीआई ने इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

टीम इंडिया को 14 नवंबर से घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया से टी20 सीरीज के बीच में जल्द वापस बुलाने का फैसला लिया गया है। बीसीसीआई की तरफ से कुलदीप यादव को टीम इंडिया की स्क्वाड से रिलीज करने के लिए जारी किए गए बयान के अनुसार कुलदीप वापस देश लौटने के बाद साउथ अफ्रीका-ए टीम के खिलाफ खेली जा रही 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की ए स्क्वाड की तरफ से खेलेंगे। दोनों टीमों के बीच ये मैच 6 नवंबर को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के मैदान पर खेला जाएगा। इस अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेलने से कुलदीप यादव को अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारी बेहतर करने का मौका मिलेगा।

केएल राहुल और मोहम्मद सिराज भी अफ्रीका-ए टीम के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका की ए टीम के बीच में 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कर रहे हैं, जिसमें पहले मैच को भारतीय टीम 3 विकेट से जीतने में कामयाब रही। वहीं अब दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव के अलावा मोहम्मद सिराज और केएल राहुल भी खेलते हुए दिखाई देंगे।

साउथ अफ्रीका-ए टीम के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, कुलदीप यादव।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे-पांचवें टी20 मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

ये भी पढ़ें

IND-A vs SA-A: भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट में पटका, ऋषभ पंत ने खेली 90 रनों की पारी

अर्शदीप सिंह ने तोड़ा आर अश्विन का रिकॉर्ड, 3 विकेट लेकर निकल गए सबसे आगे

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *