शैफाली वर्मा ने वर्ल्ड कप फाइनल में रचा इतिहास, इस कीर्तिमान को बनाने वाली बनीं पहली खिलाड़ी


Shafali Verma- India TV Hindi
Image Source : PTI
शैफाली वर्मा

Shafali Verma Record: महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत की स्टार खिलाड़ी शैफाली वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों ही डिपार्टमेंट में अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया की तरफ से शैफाली वर्मा ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले उन्होंने बल्लेबाजी में 87 रन की यादगार पारी खेली। उनकी इसी पारी के बदौलत टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने 299 रन का टारगेट रखा था। वहीं इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया। वहां उन्होंने शुरुआती पांच ओवर में दो विकेट निकाले।

शैफाली वर्मा ने बनाया नया रिकॉर्ड

आपको बता दें कि शैफाली वर्मा वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्धशतक लगाने और दो या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले ये कारनामा वर्ल्ड कप फाइनल में किसी खिलाड़ी ने नहीं किया था। शैफाली वर्मा ने इस मैच में सबसे पहले सुने लुस को को पवेलियन भेजा। उन्होंने 31 गेंद में 25 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने ऑलराउंडर मारिजेन कैप्प को चलता किया। कैप्प इस मैच में 5 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुई।

बल्लेबाजी में शैफाली वर्मा ने खेली शानदार पारी

इससे पहले बैटिंग में भी शैफाली वर्मा ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआती दिलाई थी। पहले विकेट के लिए उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 106 गेंदों में 104 रन की पार्टनरशिप की। शैफाली ने 78 गेंदों में 7 चौके और दो सिक्स की मदद से 87 रन की पारी खेली। वहीं मंधाना ने 58 गेंदों में 8 चौके की मदद से 45 रन बनाए। वहीं दीप्ति शर्मा ने 58 गेंदों पर 58 रन बनाए।

एक और रिकॉर्ड शैफाली वर्मा ने किया अपने नाम

शैफाली वर्मा ने इस मुकाबले में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अब महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में 50 या उससे अधिक रन बनाने वाली सबसे युवा बल्लेबाज बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की जेस कैमरोन के नाम था, जिन्होंने 2013 के फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन बनाए थे। उस वक्त कैमरोन की उम्र 23 साल 235 दिन थी, जबकि शैफाली ने यह उपलब्धि 21 साल 278 दिन की उम्र में हासिल की।

यह भी पढ़ें

दीप्ति शर्मा ने वर्ल्ड कप में बनाया बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाली बनीं पहली खिलाड़ी

कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच अचानक टीम इंडिया से किया गया रिलीज, BCCI ने इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *