
बाहुबली- द एपिक
‘बाहुबली- द एपिक’ ने भारत में अपने पहले हफ्ते में लगभग 27 करोड़ रुपये की कमाई की। विदेशों में 10 करोड़ रुपये कमाए, जिससे दुनिया भर में फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर लगभग 37 करोड़ रुपये की कमाई की। यह भारत और दुनिया भर में किसी भी भारतीय री-रिलीज की सबसे बड़ी ओपनिंग है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘सनम तेरी कसम’ के नाम था, जिसने भारत और दुनिया भर में 19 करोड़ रुपये की कमाई की थी। डायरेक्टर एस एस राजामौली की ये फिल्म अब एक बार फिर से सिनेमाघरों में तहलका मचा रही हैं। इसने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड भी बनाए।
बाहुबली- द एपिक ने की छप्परफाड़ कमाई
बाहुबली द एपिक की ज्यादातर कमाई मूल तेलुगु संस्करण से हुई, जबकि डब हिंदी और तमिल संस्करणों का प्रदर्शन मामूली रहा। तेलुगु राज्यों में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई। पहले दिन 8 करोड़ रुपये के बाद इसमें गिरावट आई, रविवार को आधे से भी कम यानी 3 करोड़ रुपये की कमाई हुई। हालांकि, यह अन्य तेलुगु री-रिलीज से बेहतर है। ‘बाहुबली- द एपिक’ ने सभी भाषा में तीन दिन में 27 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए है।
इस फिल्म ने री-रिलीज में किया कमाल
चूंकि पहले हफ्ते में कारोबार में गिरावट देखने को मिली है, इसलिए अभी तक यह नहीं कहा जा सकता है कि क्या यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दोबारा रिलीज हुई ‘सनम तेरी कसम’ (40 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ पाएगी। 10 साल पुरानी कहानी री-रिलीज में लेकर आई ‘बाहुबली- द एपिक’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की। इसने शुक्रवार को ऑलमोस्ट डबल डिजिट के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। सैकनिल्क के अनुसार, ‘बाहुबली- द एपिक’ ने पहले वीकेंड में 27 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है। बीते वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर दूसरी किसी फिल्म ने इतनी कमाई नहीं की है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 44 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करने वाली इस ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर आठवें नंबर अपनी जगह बनाई है।
3 घंटे 44 मिनट की धांसू कहानी
‘बाहुबली- द एपिक’ एक रीमास्टर्ड फिल्म है जो ‘बाहुबली द बिगिनिंग’ (2015) और ‘बाहुबली 2 द कन्क्लूजन’ (2017) को मिलाकर बनी है। दोनों फिल्म की कहानी 3 घंटे 44 मिनट में दिखाई गई है।
ये भी पढे़ं-
अमाल मलिक की गर्लफ्रेंड हैं मालती चाहर? ‘बिग बॉस 19’ के नए प्रोमो से खुला बड़ा राज
