आधी-अधूरी रिलीज हुई थी 45 करोड़ में बनी महाफ्लॉप, 60 हजार भी नहीं कमाई, फिर भी बॉलीवुड की सबसे बड़ी डिजास्टर को मिले 5 मिलियन व्यूज


the lady killer- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM THE LADY KILLER
अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर।

बॉलीवुड में हर साल करोड़ों रुपये के बजट से कई बड़ी फिल्में बनती हैं। निर्माता उम्मीद करते हैं कि शानदार सेट, बड़े सितारों और दमदार कहानी के सहारे वे दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाएंगे। लेकिन हाल के वर्षों में कई ऐसी फिल्में आईं, जिनसे बहुत उम्मीदें थीं, पर वे बुरी तरह असफल साबित हुईं। ‘राधे श्याम’, ‘आदिपुरुष’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘गणपत’ जैसी फिल्मों के बाद 2023 में एक ऐसी फिल्म भी रिलीज हुई, जो सिर्फ फ्लॉप नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। यह फिल्म अधूरी थी और इसे जल्दबाजी में रिलीज कर दिया गया था, न कहानी पूरी थी, न दिशा स्पष्ट।

करोड़ों का बजट, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बर्बादी

हम बात कर रहे हैं अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘द लेडी किलर’ की। इस फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ रुपये था, लेकिन इसका कुल कलेक्शन सिर्फ 60,000 रुपये तक सिमट गया। न कोई प्रचार हुआ, न रिलीज की चर्चा, फिल्म इतनी चुपचाप सिनेमाघरों में आई और चली गई कि दर्शकों को भनक तक नहीं लगी। यहां तक कि कई फिल्म प्रेमियों को भी इसका पता तब चला, जब यह पर्दे से उतर चुकी थी। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद निर्देशक अजय बहल ने खुलासा किया कि ‘द लेडी किलर’ अधूरी थी। उनके मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट 117 पन्नों की थी, लेकिन शूटिंग सिर्फ 87 पन्नों तक ही हो पाई। आखिरी 30 पेज का हिस्सा नवंबर 2023 में शूट होना था, मगर किसी वजह से वह कभी फिल्माया नहीं जा सका। इसके बावजूद मेकर्स ने फिल्म को रिलीज कर दिया।

प्रमोशन की कमी और कंटेंट की खामियां

फिल्म को पहले ओटीटी पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन डील बार-बार टलती रही। आखिरकार, मेकर्स ने सिनेमाघरों में इसे रिलीज करने का फैसला किया, मगर तब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भी हाथ खींच लिए। नतीजा यह हुआ कि फिल्म ने पहले दिन मात्र 293 टिकटें बेचीं और कुल 38,000 रुपये की ओपनिंग हासिल की, जो बॉलीवुड इतिहास की सबसे कमजोर ओपनिंग्स में से एक है। कुछ ही दिनों में यह पर्दे से उतर गई और कुल मिलाकर 500 से भी कम टिकटें बिक पाईं।

कहानी जो कभी पूरी नहीं हुई

‘द लेडी किलर’ की कहानी एक छोटे शहर के फार्मासिस्ट राजेंद्र जोशी (अर्जुन कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खूबसूरत लेकिन रहस्यमयी महिला (भूमि पेडनेकर) के प्यार में पड़ जाता है। यह महिला जितनी आकर्षक है, उतनी ही खतरनाक भी। राजेंद्र पहले से एक रिश्ते में है, लेकिन फिर भी इस महिला की ओर खिंचता चला जाता है। बाद में पता चलता है कि वह एक महाराज के साथ भी जुड़ी हुई है। कहानी में एक हत्या होती है, लेकिन यह रहस्य कभी सुलझ नहीं पाता, क्योंकि फिल्म का आखिरी हिस्सा बनाया ही नहीं गया था। अंत में निर्माताओं ने इसे मुफ्त में यूट्यूब पर रिलीज कर दिया। बीते 11 महीनों में इसे लगभग 5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, हालांकि यह आंकड़ा भी फिल्म के 45 करोड़ रुपये के बजट की तुलना में बहुत कम है।

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना का दूल्हा बनेगा ये फेमस सिंगर, भारत की जीत पर खुल्लम-खुल्ला किया प्यार का इजहार, दिखाया खास टैटू

27 साल पहले छा गई थी कटीली मुस्कान वाली हसीना, काजोल पर पड़ी भारी, अब कहां है ‘प्यार किया तो डरना क्या’ की उजाला

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *