बिग बॉस 19: कैप्टन अमाल ने दिखाए तेवर, तान्या को सुनाई जली-कटी, खाने पर खूब हुई चिक-चिक


bigg Boss 19- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTARREALITY
बिग बॉस 19

बिग बॉस 19 में जल्दी ही मिड वीक एविक्शन होने वाला है। कैप्टेंसी टास्क के बाद लाइव ऑडियंस की वोटिंग के चलते एक सदस्य और बेघर हो जाएगा। दूसरी तरफ घर में लगातार माहौल गर्म होता जा रहा है। खासतौर पर अमाल मलिक, लगातार तान्या मित्तल को निशाने पर ले रहे हैं। अमाल मलिक खुलेआम धमकी दे चुके हैं कि वह घर में तान्या का जीना हराम कर देंगे और अब वह लगातार उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। अब हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। तान्या और अमाल के बीच खाने को लेकर जबदस्त किच-किच होने वाली है।

तान्या-अमाल में घमासान

हाल ही में बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अमाल मलिक को तान्या पर अपने तीखे शब्दों से वार करते देखा जा सकता है। सिंगर कहते हैं कि सभी को टेबल पर आकर खाना खाना होगा, लेकिन तान्या इस बात को नहीं मानतीं और कहती हैं कि वह अकेले ही खाना खाना चाहती हैं और इसी बात को लेकर तान्या और अमाल आपस में भिड़ जाते हैं। बहस के दौरान तान्या, अमाल को उन दिनों की भी याद दिलाती हैं जब वह एक दोस्त के तौर पर हमेशा उनके लिए खड़ी रहीं।

खाने पर हुई चिक-चिक

प्रोमो क्लिप में अमाल कह रहे हैं- ‘सब टेबल पर आकर ही खाना खाएंगे।’ इस पर तान्या पूछती हैं- ‘क्यों?’ जवाब में अमाल कहते हैं कि ये कैप्टन का रूल है। तान्या इस पर कहती हैं कि वह सबके साथ टेबल पर खाना नहीं खाएंगी। अमाल ने कहा- ‘मत खाओ फिर’। तान्या ने जवाब में कहा- ‘बेइज्जत होने नहीं आई हूं बिग बॉस में, कि एक टाइम के खाने के लिए तेरी दादागिरी सहूं।’ अमाल ने कहा- ‘तुम नहीं मानी, तो तुम्हें भी खाना नहीं मिलेगा।’ ये सुनकर तान्या गुस्सा हो जाती हैं और कहती हैं- ‘तू खुश है ना ये करके, तो कर बदतमीज। मैंने भी 12 हफ्ते दोस्ती निभाई है और वो बेशरम उसे शर्म नहीं आई ऐसे करते हुए। मेरे खाने के लिए तू मुझे ऐसे नहीं कर सकता है कि जैसे मैं कहीं सड़क से उठकर आई हूं।’

बिग बॉस में होने वाला है मिड वीक एविक्शन

बिग बॉस 19 में अब मिड वीक एविक्शन भी होने वाला है। बिग बॉस घरवालों को एक टास्क देंगे और लाइव ऑडियंस ये तय करने वाली है कि अब घर में कौन रहेगा और कौन बाहर जाएगा। इस खबर के बाद से ही दर्शक फरहाना और तान्या मित्तल के नामों को लेकर कयास लगाने लगे थे। लेकिन, अब चर्चा है कि शो से यूट्यूबर और इंफ्लूएंसर मृदुल तिवारी का सफर खत्म होने वाला है। इससे पहले डबल एविक्शन में इस हफ्ते नीलम गिरि और अभिषेक बजाज का सफर खत्म हो गया, जिससे खासतौर पर अभिषेक के फैंस काफी निराश हो गए।

ये भी पढ़ेंः फरहाना या तान्या नहीं, मिड वीक एविक्शन में कटेगा इस मजबूत खिलाड़ी का पत्ता? नाम जान फैंस को लगेगा झटका





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *