Bigg Boss 19: सलमान खान की जगह फराह खान नहीं, ये सेलिब्रिटी होस्ट करेगा ‘वीकेंड का वार’


Salman khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTAR
सलमान खान

बिग बॉस 19 के आने वाले वीकेंड का वार में एक अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। लेटेस्ट पोस्ट से पता चलता है कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी सुपरस्टार सलमान खान की जगह लेंगे, जिनकी गैरमौजूदगी में वह कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगे। इस सरप्राइजिंग डेवलपमेंट ने पहले ही इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी सीरीज के फैंस के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। हालांकि, इसके पहले अफवाहे थीं कि फराह खान वीकेंड का वार होस्ट करने वाली हैं। बिग बॉस सीजन 19 खत्म होने को है, लेकिन अब हफ्ते के बीच में हुए चौंकाने वाले इविक्शन ट्विस्ट के बाद फैंस यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि इस वीकेंड के वार में ट्रॉफी की रेस से कौन बाहर होगा।

रोहित शेट्टी वीकेंड का वार को होस्ट करेंगे

कलर्स टीवी ने ऑफिशियली बताया है कि खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी इस हफ्ते के वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह लेंगे। हालांकि सलमान खान की गैरमौजूदगी का कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन ऐसा लगता है कि सुपरस्टार कतर में अपने दबंग टूर में बिजी हैं। इसके अलावा, मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे ‘पति पत्नी और पंगा’ कपल्स के साथ स्टेज पर धूम मचाएंगे।

रोहित शेट्टी के हाथ में होगा घर का कंट्रोल

एक नए प्रोमो वीडियो में घोषणा होती है, ‘एंटरटेनमेंट होगा डबल क्योंकि पंगे के मंच पर सेट है फिनाले का माहौल और रोहित शेट्टी करने आ रहे हैं बिग बॉस के घर को कंट्रोल। देखिये #धमालविदपतिपत्नीऔरपंगा – जोड़ियों का रियलिटी चेक का धमाल फिनाले इस शनि-रवि रात 9 बजे और #बिगबॉस19, सोम-रवि रात 10:30 बजे #कलर्स और @जियोहॉटस्टार पर।’

गौरव खन्ना से शहबाज ने छीनी कैप्टेंसी

इस बीच, घर के अंदर का माहौल बदल रहा है। गौरव खन्ना को हाल ही में नया कैप्टन बनाया गया था, लेकिन शहबाज बदेशा ने एक घंटे बाद ही टाइटल अपने नाम कर लिया। कैप्टेंसी को लेकर, जो ये नया ड्रामा घर में देखने को मिला वह 14 नवंबर के बिग बॉस 19 के एपिसोड 83 में दिखाया गया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या होता है।

ये भी पढे़ं-

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना से चंद घंटों में छीनी कैप्टेंसी, अब ये कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्‍टन

‘आश्रम’ से ज्यादा दमदार है ये 5 क्राइम-थ्रिलर सीरीज, कहानी देख रह जाएंगे दंग, आखिर तक खत्म नहीं होगा सस्पेंस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *