
Breaking News
बिहार में नई सरकार बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। बता दें कि नीतीश कुमार के इस्ताफी के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में एनडीए ने 243 में से 202 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया था।
