मंच पर थे PM मोदी, तभी गूंजी ऐश्वर्या राय की आवाज, जानिए ऐसा क्या कहा, बंध गया समा, बजने लगीं तालियां


Aishwarya rai PM Modi- India TV Hindi
Image Source : PTI
ऐश्वर्या राय।

ऐश्वर्या राय बच्चन को भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों में गिना जाता है, जहां भी जाती हैं अपनी शालीनता और गरिमा से सबका दिल जीत लेती हैं। बुधवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब वे आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में आयोजित श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह का हिस्सा बनीं। इस भव्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया। इस दौरान ऐश्वर्या ने अपनी अंदाज से ही नहीं बल्कि अपने बर्ताव और अपनी स्पीच से लोगों का दिल जीत लिया।

ऐश्वर्या ने जीते दिल

हल्के मस्टर्ड रंग के सुन्दर पारंपरिक सूट में सजी ऐश्वर्या हमेशा की तरह बेहद दिलकश लग रही थीं। जैसे ही वह मंच पर पहुंचीं, उनके स्वागत में तालियों की गूंज सुनाई दी। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं। प्रधानमंत्री भी मुस्कुराते हुए उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते हैं। यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना और अनेक प्रशंसकों ने इसे विनम्रता और भारतीय संस्कृति की खूबसूरती का प्रतीक बताया।

यहां देखें वीडियो

ऐश्वर्या ने मंच से दिया ये संदेश

मंच पर आते ही ऐश्वर्या राय ने अपनी मधुर वाणी में एक भावुक, प्रेरणादायक और आध्यात्मिक संबोधन दिया, जिसने पूरे पंडाल को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा, ‘श्री सत्य साईं बाबा के पावन अवतरण के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हम सब उनके दिव्य संदेश को हृदय में उतारें। सभी से प्रेम करें, सभी की सेवा करें। केवल एक जाति है मानवता की जाति। केवल एक धर्म प्रेम का धर्म। केवल एक भाषा हृदय की भाषा। और केवल एक ईश्वर जो सर्वव्यापी है। साईं राम। जय हिंद।’

पीएम मोदी का ऐश्वर्या ने जताया आभार

अपने भाषण में ऐश्वर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति पर आभार जताते हुए कहा कि उनका आना इस अवसर की गरिमा को और बढ़ा देता है। उन्होंने कहा, टमैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करती हूँ कि उन्होंने आज यहाँ उपस्थित होकर इस विशेष कार्यक्रम को सम्मानित किया। आपके प्रेरणादायक शब्द हमेशा हम सबके लिए ऊर्जा का स्रोत रहते हैं।’ अभिनेत्री ने अपने संबोधन के दौरान सत्य साईं बाबा द्वारा बताए गए पांच D, अनुशासन, समर्पण, भक्ति, दृढ़ संकल्प और विवेक का भी उल्लेख किया और बताया कि ये गुण मनुष्य को एक सार्थक और संतुलित जीवन की ओर ले जाते हैं।

बचपन से ऐश्वर्या का सत्य साईं बाबा से जुड़ाव

यह संबंध उनके लिए केवल आध्यात्मिक नहीं बल्कि व्यक्तिगत भी है, क्योंकि ऐश्वर्या राय बच्चन स्वयं सत्य साईं संस्था के बाल विकास कार्यक्रम की छात्रा रही हैं। वे कई बार सार्वजनिक रूप से बता चुकी हैं कि बचपन से ही सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं और आशीर्वाद ने उनके जीवन को आकार दिया है। इस कार्यक्रम में ऐश्वर्या की उपस्थिति, उनका विनम्र व्यवहार, और उनका भाषण चर्चा में रहा।

ये भी पढ़ें: मंच पर PM मोदी के आगे झुक गईं ऐश्वर्या राय, छुए पैर, दोनों का रिएक्शन देख बोले लोग- इसे कहते हैं सम्मान

कौन था SP चौधरी असलम, ‘धुरंधर’ में भरेगा हुंकार, ‘तालिबानी हंटर’ के किरदार में हू-ब-हू ढलकर छा गए संजू बाबा

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *