
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट
अब हर किसी के हाथ में फोन है और कई सारे लोग कहीं जाने के लिए फोन से ही कैब बुक कर लेते हैं तो कई सारे लोग बाइक टैक्सी बुक करते हैं। आमतौर पर अकेला कहीं जाने वाला शख्स बाइक टैक्सी ही बुक करता है और इसके लिए लोग सबसे ज्यादा रैपिडो बुक करते हैं। मगर कुछ लोग इस बाइक टैक्सी सर्विस पर ऐसे रील बना लेते हैं कि उसे देखने के बाद उसे बनाने वाला आदमी भी अपना माथा पकड़ लेगा। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है और उसके बाद आपको लोगों के कमेंट्स बताएंगे।
वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक बंदा बाइक वाले को रोकता है और उससे पूछता है कि रैपिडो से हो। वो हां में जवाब देता है। इसके बाद रैपिडो वाला OTP पूछता है और वो बंदा OTP बताता है और फिर रैपिडो वाला उसे बैठने के लिए कहता है मगर वो बंदा मन कर देता है। इसके बाद वो बोलता है कि मुझे कहीं नहीं जाना है, आप गली से बाहर जाओगे तो ये कूड़ा फेंक देना क्योंकि रात में कुत्ते पीछे पड़ जाते हैं। इसके बाद वो रैपिडो वाला बोलता है कि देर रात एक कॉल पर आ जाते हैं तो तुम कुछ भी करवाओगे।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @_Mishraa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘रैपिडो वाला सपने में भी नहीं सोचा होगा, एक दिन ये भी करना होगा।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सही यूज किया है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे भी यही ट्राई करना पड़ेगा। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
समय का कतरा-कतरा इस्तेमाल करना कोई अंकल से सीखे, Video देख समझ जाएंगे मामला
महिला ने विदेश में भी नहीं छोड़ा अपना देसी पहनावा, नतीजा हुआ ये कि विदेशी भी लेने लगे सेल्फी
