जैसलमेर में क्यों हुई वायुसेना के एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग? SP ने बताई वजह


इंजन में खराबी के बाद की गई लैंडिंग। - India TV Hindi
Image Source : X/DEFENCENEWSOFIN
इंजन में खराबी के बाद की गई लैंडिंग।

जैसलमेर: इस वक्त की बड़ी खबर राजस्थान के जैसलमेर से सामने आ रही है। यहां भारतीय वायुसेना के एक रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (RPA) के इंजन में खराबी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट का इंजन नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान खराब हो गया। इसके बाद इसे जैसलमेर (राजस्थान) के पास सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। RPA को एक खाली मैदान में उतारा गया। हालांकि इस घटना में जमीन पर भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं RPA को न्यूनतम क्षति हुई हैं। भारतीय वायु सेना ने घटना के बारे में जानकारी दी। 

मानवरहित था हवाई वाहन

इस मामले को लेकर जैसलमेर के एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि रामगढ़ थाना क्षेत्र में भारतीय वायुसेना का एक ड्रोन मिला है। वायुसेना, पुलिस और सेना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आगे की जांच जारी है। यह एक मानवरहित हवाई वाहन था। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।” वहीं रामगढ़ थाने के सहायक उपनिरीक्षक प्रेम शंकर ने बताया कि यह ड्रोन चक नंबर तीन, सत्तार माइनर के एक खेत में मिला। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच शुरू की हालांकि बाद में भारतीय वायुसेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। 

अप्रैल में भी हुआ था हादसा

बता दें कि इससे पहले अप्रैल में भी जैसलमेर में इसी तरह का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। भारतीय वायुसेना ने बताया कि जैसलमेर जिले के पिथला गांव में भारतीय वायुसेना का एक रिमोट से संचालित विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना ने कहा कि किसी भी कर्मचारी या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। वायुसेना ने X पर एक पोस्ट में कहा, “भारतीय वायुसेना का एक रिमोट से संचालित विमान आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।”

यह भी पढ़ें-

“सरकार के मामलों में दखल नहीं देता, लेकिन मणिपुर में…”, जानें इम्फाल में क्या बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

ब्राजील: COP30 के क्लाइमेट समिट के वेन्यू में लगी आग, जानकर भागे लोग

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *