नैनीताल में 60 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 बारातियों की हुई दर्दनाक मौत; एक घायल


60 मीटर गहरी खाई में गिरी कार। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
60 मीटर गहरी खाई में गिरी कार।

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कैंचीधाम के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक वाहन के 60 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग किसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे के शिकार सभी व्यक्ति अल्मोड़ा के रहने वाले थे।

शादी में जा रहे थे शिक्षक

दरअसल, शनिवार देर शाम अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर खैरना के पास रातीघाट में एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी शिक्षक हल्द्वानी में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस हादसे के बारे में जानकारी दी। इसके बाद खैरना पुलिस चौकी और SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। 

तीन की हुई मौत

कठोर भू-भाग, अंधेरा और गहरी खाई होने के बावजूद SDRF टीम ने रस्सियों की मदद से घायल और मृतकों को बाहर निकाला। जो वाहन खाई में गिरा उसकी पहचान महिंद्रा XUV500 के रूप में हुई है। वाहन में चार लोग सवार थे। करीब 60 मीटर गहरी खाई में वाहन गिरा था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई जिनकी पहचान संजय बिष्ट निवासी अल्मोड़ा, सुरेंद्र भंडारी निवासी अल्मोड़ा और पुष्कर भैसोड़ा निवासी अल्मोड़ा के रूप में हुई है। इसके अलावा एक अन्य शिक्षक मनोज कुमार निवासी अल्मोड़ा गंभीर रूप से घायल हैं। घायल शिक्षक को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में सांस लेना दूभर, सख्त हुए ग्रैप-3 के नियम, इन कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम को मिली मंजूरी

कर्नाटक में चरम पर सियासत, मैं या शिवकुमार, सभी को आलाकमान की बात माननी होगी…सिद्धारमैया का बड़ा बयान

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *