
गंगा एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा
उत्तर प्रदेश: संभल के गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज गति से आ रही कार और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया। वहीं ऑल्टो कार परखच्चे उड़ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर उमेश सोलंकी, कैलादेवी थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी और एएसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
बताया जा रहा है कि ये भीषण हादसा थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा के पास हुआ। इसकी पुष्टि संभल के डीएम राजेंद्र पैसिया ने की है।
(संभल से रोहित व्यास की रिपोर्ट)
