IND vs SA: प्लेइंग इलेवन के पेच में फंसे केएल राहुल, किसे ​मौका दें और किसको बिठाएं बाहर


kl rahul- India TV Hindi
Image Source : GETTY
केएल राहुल

India vs South Africa 1st ODI Match: केएल राहुल भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान बनाए गए हैं। इससे पहले कि 30 नवंबर को रांची में पहला वनडे हो, राहुल एक पेच में फंस गए हैं। जिस तरह की टीम चुनी गई है उससे उनके लिए प्लेइंग इलेवन चुनना आसान नहीं होने वाला। यहां तक कि पंगा ये है कि सलामी बल्लेबाज के तौर पर कौन खेलेगा, इसको लेकर भी माथापच्ची करनी पड़ेगी। चलिए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि पहले वनडे में केएल राहुल किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकते हैं। 

रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल कर सकते हैं ओ​पनिंग

भारतीय टीम पहले वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को ओपनर के तौर पर उतार सकती है। वैसे तो तीसरे ओपनर के रूप में रुतुराज गायकवाड को भी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उम्मीद की जानी चाहिए कि रोहित और जायसवाल की जोड़ी ही सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतर सकती है। रुतुराज गायकवाड तीसरे ओपनर होंगे। हालांकि गायकवाड अभी अच्छे फार्म में चल रहे है, वहीं यशस्वी जायसवाल अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलकर आ रहे हैं, जहां उनके बल्ले से कुछ खास रन नहीं आए हैं। 

तिलक वर्मा को भी दिया जा सकता है प्लेइंग इलेवन में मौका

इसके बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली का आना पक्का है। नंबर चार पर वैसे तो श्रेयस अय्यर आते हैं, लेकिन वे चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हैं तो माना जाना चाहिए कि तिलक वर्मा को यहां खेलने का मौका मिलेगा। नंबर पांच पर खुद कप्तान केएल राहुल खेलने के लिए आएंगे। नंबर छह पर फिर से पेच है। क्या केएल राहुल यहां पर ऋषभ पंत को मौका देंगे। उम्मीद है कि कीपिंग की जिम्मेदारी तो खुद राहुल ही निभाएंगे, ऐसे में ऋषभ पंत को एक बल्लेबाज के तौर पर मौका देना एक रिस्क भरा फैसला हो सकता है। ऐसे में हो सकता है कि नितीश कुमार रेड्डी खेलते हुए नजर आएं। जो बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी भी कर सकते हैं। 

तीन स्पिनर्स और दो पेसर के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर का खेलना करीब करीब तय है। जडेजा और सुंदर गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी भी करते हैं। साथ ही मैच भारत में है तो स्पिनर्स अपना जलवा दिखा सकते हैं। तीसरे स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है। दो तेज गेंदबाजों की बात कीजाए तो उसमें अर्शदीप सिंह का खेलन तय है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज इस सीरीज का हिस्सा नहीं है। ऐसे में दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा में से एक को मौका दिया जाएगा। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव। 

यह भी पढ़ें 

आयुष म्हात्रे ने ठोकी दे दनादन सेंचुरी, सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे भी खेली विस्फोटक पारियां

केएल राहुल के सामने चुनौतियां हजार, अब तक ऐसा रहा है वनडे में कप्तानी का रिकॉर्ड

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *