मिठाई कम पड़ी तो टूट गई शादी, ‘रसगुल्ले’ को लेकर आपस में भिड़े दूल्हा-दुल्हन पक्ष; बवाल का देखें VIDEO


जयमाला के बाद रसगुल्ला कम पड़ने को लेकर हुआ बवाल- India TV Hindi
Image Source : REPORTER
जयमाला के बाद रसगुल्ला कम पड़ने को लेकर हुआ बवाल

बिहार के बोधगया के एक निजी होटल में शादी समारोह का आयोजन 29 नवंबर को किया गया था। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर विवाद हो गया। होटल में दुल्हन पक्ष को ठहराया गया था, जहां हथियार गांव से दूल्हा बारात लेकर होटल पहुंचा था। लेकिन शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में बदल गया, जब मिठाई कम पड़ जाने के कारण दुल्हन पक्ष के लोगों बवाल खड़ा कर दिया।

मंडप में शादी के लिए बैठना था 

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि खाना खाने का स्टॉल लगा हुआ था। सभी लोग खाना ले रहे हैं। इस बीच, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसे जो हाथ लगा उससे पिटाई करनी शुरू कर दी। इस घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए। दोनों पक्ष के परिजन स्थिति को संभालने में जुटे थे। समारोह में जयमाला से लेकर कई रस्में पूरी हो चुकी थीं। सिर्फ मंडप में शादी के लिए बैठना था, तभी यह कोहराम मचा। सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आई है।

दुल्हे के पिता महेंद्र प्रसाद ने बुधवार को बताया कि रसगुल्ला की कमी को लेकर मारपीट की गई। लेकिन दुल्हन पक्ष के द्वारा बोधगया थाना में दहेज की मांग करने का झूठा मुकदमा किया गया है। मुकदमे के बावजूद दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन पक्ष के परिजनों को शादी करने के लिए मनाते रहे, लेकिन वो तैयार नहीं हैं।

गहने लेकर चले गए दुल्हन पक्ष के लोग

दूल्हे की मां मुन्नी देवी ने बताया कि मारपीट के बाद जब दोनों पक्ष के लोग आपस में समझौता करने ही वाले थे, तभी दुल्हन पक्ष के लोग शादी में दुल्हन को दिए जाने वाले गहने-जेवर लेकर दुल्हन के साथ होटल से चले गए। मुन्नी देवी ने दावा किया कि होटल की बुकिंग भी दूल्हा पक्ष ने ही कराई थी। उन्होंने कहा कि उनका परिवार अब भी शादी कराने को राजी है, लेकिन दुल्हन पक्ष अपनी बात पर अड़ा हुआ है।

(रिपोर्ट- अजीत कुमार)

ये भी पढ़ें-

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पलटवार, “बनाने वाले मिटाना भी जानते हैं”; ऑडियो क्लिप आया सामन

विधवा मां के साथ चाचा का था अवैध संबंध, गुस्साए भतीजे ने 14 गोलियां दागकर भूना





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *