140 की स्पीड से दौड़ रही थी बाइक, मशहूर व्लॉगर का सिर धड़ से हुआ अलग; दर्दनाक मंजर CCTV में कैद


prince patel- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
सूरत में बाइक व्लॉगर प्रिंस पटेल की दर्दनाक मौत।

रील बनाने और सोशल मीडिया पर फेमस होने की सनक युवाओं की जान पर भारी पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला गुजरात के सूरत से सामने आया है जहां एक बाइक ब्लॉगर 140 की स्पीड से बाइक दौड़ा रहा था तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और युवक की हादसे में मौत हो गई। एक्सीडेंट सूरत के ग्रेटर लाइनर ब्रिज के पास मल्टी फ्लाइओवर पर हुआ जिसपर प्रिंस करीब 140 किलोमीटर की रफ्तार से बाइक चला रहा था। इस दौरान उसका अचानक बैलेंस बिगड़ा और उसने बाइक से नियंत्रण खो दिया।

रेसर बाइक का शौक रखने वाले और अपनी KTM बाइक से बेहद प्यार करने वाले व्लॉगर प्रिंस ने चार दिन पहले बाइक को लेकर पोस्ट भी की थी। अब यह पोस्ट सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

इकलौता बेटा था प्रिंस

140 किलोमीटर की स्पीड दौड़ा रहे प्रिंस का हादसा इतना भयानक था कि देखने वाले की रूह कांप जाए। हादसे में उसका सिर कटकर अलग हो गया था। हादसे में जान गंवाने वाला 18 साल का प्रिंस पटेल PKR व्लॉगर के नाम से अपना यूट्यूब चैनल चलाता था। पुलिस ने यह भी बताया कि प्रिंस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर जाना जाता था। वह अपनी मां का इकलौता बेटा था।

‘लैला’ रखा था बाइक का नाम

प्रिंस को अपनी KTM Duke बाइक बहुत पंसद थी जिसका नाम उसने लैला रखा था। हालांकि ये पहली बार नहीं था जब प्रिंस इतनी तेज रफ्तार में बाइक चला रहा हो सोशल मीडिया पर उसके कई पुराने वीडियो मौजूद हैं जिसमें वो 140 किलोमीटर की रफ्तार से स्टंट कर रहा है। 

हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

पुलिस को इस भयानक हादसे का सीसीटीवी  फुटेज भी मिला है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि प्रिंस अपनी बाइक लेकर ग्रेटर लाइनर फ्लाई ओवर से उतर रहा है। इस बीच बाइक का नियंत्रण खो जाने से वह सड़क पर गिर गया। उसकी बाइक डिवाइडर से टकराती है, इसके बाद आगे की तरफ दौड़ती है और फिर रुक जाती है। जब प्रिंस अपना नियंत्रण खो देता है तब इतना जोर से उसका सिर सड़क के साथ टकराता है कि वह शरीर से अलग हो जाता है। पुलिस ने बताया कि जब प्रिंस का एक्सीडेंट हुआ तब उसने हेलमेट भी नहीं पहना था।

18 साल की उम्र में क्यों दिलाई रेसर बाइक?

वहीं घटना का सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस ने एक्सीडेंटल का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है लेकिन तेज रफ्तार में रील बनाने की सनक में इस युवा व्लॉगर की जान चली गई। सबसे बड़ा सवाल ये है कि सिर्फ 18 साल की उम्र में प्रिंस को ऐसी रेसर बाइक क्यों दिलाई। जब वह बाइक लेकर घर से निकला तो उसको हेलमेट पहन के जाने की सलाह क्यों नहीं दी। अगर वह हेलमेट पहनकर घर से निकला होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

(रिपोर्ट- शैलेष चांपानेरिया)

यह भी पढ़ें-

दर्दनाक हादसा! कार के ऊपर डंपर पलटने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार में जा रहे थे लोग





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *