
Breaking News
उत्तराखंड के चंपावत जिले में आज सुबह सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। शादी के बाद पाटी से गंगोलीहाट लौट रही बारातियों से भरी एक बोलेरो जीप सिंगदा के पास अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे हुआ। हादसे में पांच लोग घायल हैं, जिनका इलाज लोहाघाट स्वास्थ्य केंद्र में में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और घायल लोगों और मृतक लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाला गया है।
