हिजाब खींचने पर नीतीश कुमार पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन, Tweet कर कह दी ऐसी बात


iqra hasan nitish kumar- India TV Hindi
Image Source : PTI/REPORTER INPUT
नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर सपा सांसद इकरा हसन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार हंगामा एक लड़की का हिजाब हटाने की वजह से हुआ है विपक्ष उनसे इस्तीफे की मांग कर रहा है और मुस्लिम महिलाओं का अपमान बता रहा है। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने 1283 आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान नीतीश कुमार एक मुस्लिम महिला डॉक्टर की हिजाब हटाने की कोशिश करते दिखे। हिजाब खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। सीएम नीतीश के इस व्यवहार से राज्य में महिला सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है। सपा सांसद इकरा हसन ने इसे बेहद शर्मनाक घटना बताया और कहा कि इस तरह महिला का हिजाब खींचना उसकी गरिमा पर हमला है।

सपा सांसद ने क्या कहा?

इकरा हसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा- ”शर्मनाक! एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना उसकी गरिमा और धार्मिक पहचान पर सीधा हमला है। जब राज्य का मुख्यमंत्री ऐसा करे, तो महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़मी है।”

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, सोमवार को पटना में नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि महिला डॉक्टर नुसरत को सीएम नीतीश ने पहले नियुक्ति पत्र दिया। इसके बाद पूछा कि ये क्या है? फिर उन्होंने हिजाब को नीचे किया। पीछे से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ऐसा करने से रोक भी रहे थे। बगल में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और अन्य अधिकारी हंसते दिखाई पड़े। नीतीश कुमार के इसी वीडियो पर सियासी बवाल मच गया है। आरजेडी और तमाम विपक्षी दल इस पर सवाल उठा रहे हैं। 

नीतीश की मानसिक स्थिति दयनीय- RJD

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सीएम नीतीश पर तीखा हमला बोला है। RJD ने सोशल मीडिया पर इस घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति और राजनीतिक निष्ठा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरजेडी ने अपने आधिकारिक पोस्ट में कहा, “यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं?”

यह भी पढ़ें-

तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी में ‘संत प्रकोष्ठ’ का किया गठन, इन्हें सौंपी गई कमान

महिला रोजगार योजना में बड़ा ‘लोचा’, जीविका दीदी के बदले कई पुरुषों के खाते में आए 10-10 हजार रुपये





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *