डकैत एक प्रेम कथा में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर, रिलीज हुआ फिल्म का टीजर, धुरंधर-2 से होगी टक्कर


Mrunal Thakur- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@MRUNALTHAKUR
मृणाल ठाकुर

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर हिंदी फिल्मों में अपनी धाक जमाने के बाद साउथ सिनेमा में भी नाम कमा चुकी हैं। मृणाल अब तक साउथ सिनेमा की कई बेहतरीन कहानियों का हिस्सा रही हैं। अब जल्द ही मृणाल ‘डकैत एक प्रेम कथा’ में हीरोइन के तौर पर नजर आने वाली हैं। गुरुवार को मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में मृणाल के साथ आदिवी शेष बतौर हीरो नजर आ रहे हैं। फिल्म में जोरदार एक्शन और रोमांस देखने को मिलने वाला है। फिल्म का निर्देशन शेनिल देव ने किया है। मुख्य जोड़ी के अलावा, फिल्म में निर्देशक अनुराग कश्यप भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। टीजर की शुरुआत आदिवी शेष से होती है, जो जाहिर तौर पर मृणाल ठाकुर के साथ मिलकर उन लोगों को सबक सिखाने की योजना बना रहे हैं जिन्होंने उनके साथ गलत किया था।

टीजर में दिखी कहानी की झलक

वीडियो में, मृणाल ठाकुर को तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए देखा जा सकता है, जबकि आदिवी शेष फिल्म में दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। आदिवी शेष ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया। हिंदी और तेलुगु में एक साथ फिल्माई गई इस फिल्म की कहानी और पटकथा आदिवी शेष और शेनिल देव ने संयुक्त रूप से तैयार की है। फिल्म का हिस्सा बनने पर अनुराग ने कहा कि यह भूमिका उनके लिए मजेदार और चुनौतीपूर्ण दोनों है, और दोनों भाषाओं में समान प्रभाव पैदा करना एक ऐसी चुनौती है जिसका वे भरपूर आनंद ले रहे हैं।

क्या बोले अनुराग कश्यप?

उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना जो अय्यप्पा भक्त है, मजेदार और चुनौतीपूर्ण दोनों है। कर्तव्य बनाम धर्म की दुविधा और अपने काम को हास्य के साथ अंजाम देना शानदार है। मैं वास्तव में इस किरदार को दो भाषाओं में निभाने के लिए उत्सुक हूं, हिंदी और तेलुगु दोनों में शूटिंग करने के लिए। दोनों भाषाओं में समान प्रभाव पैदा करना चुनौतीपूर्ण हिस्सा है, जिसका मैं भरपूर आनंद ले रहा हूं।’ फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात ये है कि इसी दिन बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म धुरंधर-2 भी रिलीज होने वाली है। देखना होगा कि इन दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस टक्कर कितनी मजेदार होती है। 

ये भी पढ़ें- सीधी-सादी ‘दामिनी’ अब हो गई हैं ग्लैमरस डीवा, नया अवतार देख सनी देओल की भी फटी रह जाएंगी आंखें

क्यों कचरे के डब्बे में हीरा तलाश रहीं ये सुपरस्टार सिंगर? खुद बनाया वीडियो और बोलीं- ‘किस्मत ही खराब है’

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *