
जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल
T20 World Cup 2026 Indian Team Squad Live Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है और क्रिकेट के महाकुंभ में इस बार 20 टीमें हिस्सा लेंगी। आईसीसी की तरफ से इसके शेड्यूल का पहले ही ऐलान किया जा चुका है। अब आज भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा होगी। जिन प्लेयर्स ने पिछली टी20 सीरीज में अच्छा किया है। उन्हें मौका मिलने की पूरी उम्मीद है।
