यूपी में घने कोहरे का अलर्ट, बिहार में होगी दोहरी मार, हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी के आसार


Delhi Smog- India TV Hindi
Image Source : PTI
दिल्ली में धुंध

मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, झारखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश (23 तारीख तक) और पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश (22 तारीख तक) के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा रहने की उम्मीद है। बिहार, झारखंड और ओडिशा के अंदरूनी इलाकों में भी 24 दिसंबर तक घना कोहरा रह सकता है।

आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, उत्तर-पूर्वी हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश/बर्फबारी के साथ बर्फीला तूफान आने की संभावना है। 23 दिसंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है और 22 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में रात/सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। 24 दिसंबर तक बिहार, झारखंड और ओडिशा के अंदरूनी इलाकों में भी घना कोहरा रहने की संभावना है।

बिहार और उत्तराखंड में ठंड का अलर्ट

22 दिसंबर को उत्तराखंड, झारखंड के कुछ इलाकों में 22 और 23 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों तक उत्तर प्रदेश को छोड़कर उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिगी की गिरावट आएगी।

यूपी में 3 दिनों तक राहत

अगले 3 दिनों तक उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी और उसके बाद अगले 4 दिनों तक 3-5 डिग्री की गिरावट आएगी। अगले 3 दिनों तक पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। अगले 2 दिनों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और उसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

गुजरात में मौसम सामान्य रहने के आसार

अगले 2 दिनों में गुजरात क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की गिरावट होगी और उसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। अगले 7 दिनों में देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 

यह भी पढ़ें-

गुलमर्ग से लेकर सोनमर्ग तक बिछी सफेद चादर, हिमाचल के 4 जिलों में आज बर्फबारी का अलर्ट; जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

दिल्ली के आसमान में छाई स्मॉग की मोटी चादर, 450 के पार AQI, अभी और बढ़ेगी मुसीबत

 

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *