‘चूहे जितना था…’ 42 दिन प्री-मैच्योर पैदा हुआ स्टारकिड, थर्माकोल के डिब्बे में पहुंचाया गया था अस्पताल


ahaan panday- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@DEANNEPANDAY
अहान पांडे।

बॉलीवुड में इस साल कई स्टारकिड्स ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखे, लेकिन ज्यादातर को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया। रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी हों या फिर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर, सभी का एक्टिंग डेब्यू फ्लॉप रहा। लेकिन, इन सबके बीच एक स्टारकिड ऐसा था जो हर तरफ छा गया। ना कोई शोर-शराबा ना प्रमोशन इसके बाद भी इस स्टारकिड ने अपनी पहली ही फिल्म से ऐसा धमाका किया कि हर तरफ, हर जुबान पर बस इसके ही चर्चे थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘सैयारा’ स्टार अहान पांडे की, जिनका आज यानी 23 दिसंबर को जन्मदिन है। लेकिन, क्या आप जानते हैं अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाले इस स्टारकिड की जिंदगी पैदा होते ही मुश्किल में थी। चलिए आपको अहान से जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा बताते हैं।

42 दिन प्री-मैच्योर पैदा हुए थे अहान पांडे

अहान पांडे की मां डियाने पांडे और बहन अलाना ने उनके जन्म से जुड़ी कहानी साझा की थी और इसके बारे में बात करते-करते डीयाने काफी भावुक हो गई थीं। डिएन पांडे ने पहली बार अहान के जन्म के बारे में एक ऐसी कहानी बताई, जो किसी को भी भावुक कर दे। डियाने ने बताया कि अहान 42 दिन प्री-मैच्योर पैदा हुए थे, जिसके चलते उनकी हालत काफी खराब थी।

गंभीर हालत में हुई सर्जरी

डियाने ने अहान के जन्म के किस्से को याद करते हुए बताया था कि उनका वॉटर बैग थोड़ा-थोड़ा लीक होने लगा था, जैसे ही ये दोबारा हुआ तो डॉक्टर्स ने उन्हें सलाह दी कि वह अस्पताल में भर्ती हो जाएं। अस्पताल पहुंचने पर जब उन्होंने सोनोग्राफी कराई तो पता चला कि सारा एम्नियोटिक फ्लूइड निकल चुका है और अहान गर्भ में एक कोने में सिकुड़ा पड़ा है। इस खबर से पूरा परिवार परेशान हो गया, वहीं डॉक्टर्स ने तुरंत आपातकालीन सी-सेक्शन की तैयारी शुरू कर दी।

चूहे जितना था बेटा

डियाने इस बारे में बात करते हुए भावुक हो गईं और बताया कि जब अहान पैदा हुए तो वह चूहे जितने थे। डियाने ने कहा- ‘जब डॉक्टर्स ने अहान को बाहर निकाला, वह एक चूहे जैसा लग रहा था। वे उसे तुरंत ले गए और मैं इसके बाद बेहोश हो गई। होश में आई और बेटे के बारे में पूछा तो मुझे बताया गया कि उसे एक दूसरे अस्पताल के एनआईसीयू में ले जाया गया है।’ मां की बात सुनते-सुनते अलाना ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी और बताया कि अहान को एक थर्माकोल के डिब्बे में नानावटी अस्पताल ले जाया गया था।

10 दिन अस्पताल में भर्ती रहे अहान

डीयाने ने बताया कि अहान की हालत देखते हुए उन्हें एनआईसीयू में रखा गया था। वहीं बेटे को ब्रेसफीड कराने के लिए डियाने भी 10 दिन अस्पताल में ही रहीं। जब वह बेटे से मिलने गईं तो देखा कि उसके पैर में एक छड़ी लगाई गई है, पूछने पर पता चला कि उसे हेयरलाइन फ्रैक्चर था। बता दें, अहान पांडे बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे हैं, जो खुद तो एक्टिंग से दूर रहे लेकिन बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के साथ उनके घनिष्ठ संबंध हैं। खासतौर पर शाहरुख खान और उनके परिवार से पूरा पांडे परिवार बेहद क्लोज बॉन्ड शेयर करता है।

ये भी पढ़ेंः ऐश्वर्या राय का ये ‘बेटा’ हो गया है इतना बड़ा, कभी मासूमियत से चुराए दिल, 22 साल बाद लगता है हैंडसम हंक

‘धुरंधर’ की पॉलिटिक्स पर ऋतिक रोशन ने उठाए थे सवाल, अब ‘उजैर बलोच’ ने दिया जवाब, दिलाई 26/11 की याद

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *