IND vs NZ: भारत के खिलाफ ODI टीम से क्यों गायब हैं केन विलियमसन का नाम? ये है असली वजह


Kane Williamson- India TV Hindi
Image Source : AP
केन विलियमसन

IND vs NZ: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम जनवरी में भारत दौरे पर आएगी। न्यूजीलैंड के भारत दौरे का आगाज 10 जनवरी को ODI सीरीज से होगा। इसके बाद 5 मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में न्यूजीलैंड ने 23 दिसंबर को भारत दौरे के लिए अपनी ODI और T20I स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। जहां T20I सीरीज के लिए कीवी टीम लगभग फुल-स्ट्रेंथ नजर आ रही है, वहीं ODI स्क्वॉड को देखकर फैंस काफी हैरान है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ODI टीम का हिस्सा नहीं हैं। अब सवाल खड़ा होता है कि आखिर क्यों केन विलियमसन अगले महीने भारत नहीं आ रहे हैं।

ODI स्क्वॉड से केन विलियमसन का नाम गायब

दरअसल,  केन विलियमसन पहले ही T20I क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। हालांकि, वह ODI और टेस्ट क्रिकेट में एक्टिव हैं। इसके बावजूद वह भारत में ODI सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। विलियमसन की गैरमौजूदगी की वजह उनका कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट है, जो उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के साथ साइन किया है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत 35 साल के दिग्गज बल्लेबाज को यह आजादी मिली हुई है कि वह अपनी पसंद के टूर्नामेंट और सीरीज चुन सकें। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली ODI सीरीज सीधे तौर पर SA20 लीग के चौथे सीजन से टकरा रही है, जिसकी शुरुआत 26 दिसंबर से होनी है। विलियमसन SA20 में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे। यही वजह है कि केन भारत में ODI सीरीज नहीं खेलेंगे।

यह पहला मौका नहीं है जब विलियमसन ने नेशनल टीम की बजाय किसी T20 लीग को प्राथमिकता दी हो। इससे पहले वह जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज और उससे पहले हुई T20I ट्राई-सीरीज से भी बाहर रहे थे। उस दौरान उन्होंने इंग्लैंड में मिडलसेक्स के लिए T20 ब्लास्ट, काउंटी चैंपियनशिप और द हंड्रेड में हिस्सा लिया था।

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड ने चुनी यंग टीम

ODI फॉर्मेट को फिलहाल कम प्राथमिकता देते हुए न्यूजीलैंड ने भारत दौरे के लिए एक नई और युवा टीम चुनी है। नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर को ग्रोइन इंजरी के चलते आराम दिया गया है, ताकि वह आने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट रह सकें। वहीं स्टार तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी पिंडली की चोट से उबरने के कारण ODI सीरीज से बाहर हैं। इसके अलावा नाथन स्मिथ, विलियम ओ’रूर्के और ब्लेयर टिकनर को क्रमशः साइड, बैक और शोल्डर इंजरी के चलते नहीं चुना गया। विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम लैथम भी अपने तीसरे बच्चे के जन्म के कारण भारत दौरे पर नहीं जाएंगे। इन परिस्थितियों में न्यूजीलैंड ने जेडन लेनॉक्स को पहली बार ODI टीम में शामिल किया है, जबकि क्रिस्टियन क्लार्क, आदित्य अशोक और जोश क्लार्कसन जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है।

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की ODI टीम: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैक फॉल्क्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनॉक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग।

यह भी पढ़ेंं:

टूटेगा एडम गिलक्रिस्ट का 24 साल पुराना कीर्तिमान? एलेक्स कैरी को सिर्फ इतने रनों की दरकार

इंग्लिश खिलाड़ियों ने नूसा ट्रिप पर जमकर पी शराब? ECB ने शुरू की जांच

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *