साइको लवर ने पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट, गोली मारने से पहले वीडियो रिकॉर्ड कर बताई पूरी कहानी


lover- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
मृतक आशिक

झारखंड के रांची में एक सनकी आशिक ने पहले गोली मारकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आरोपी ने हत्या और आत्महत्या को अंजाम देने से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में उसने अपनी प्रेमिका की हत्या करने और आत्महत्या करने की वजह भी बताई है। 10 मिनट 9 सेकेंड के वीडियो में वह अपनी प्रेमिका पर कई आरोप लगाता हुआ दिखाई दे रहा है।

घटना रांची से 60 किलोमीटर दूर के खलारी में हुई। यहां एक साइको प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी फिर घर जाकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले प्रेमी ने वीडियो भी बनाया है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। घटना खलारी स्थित केडीएह ग्राउंड के नजदीक की है।

केडीएह ग्राउंड के पास गोली मारी

जानकारी के अनुसार, युवक ने सुबह केडीएह ग्राउंड के पास अपनी प्रेमिका को रोका। इस दौरान दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसके तुरंत बाद युवक ने लड़की पर गोली चला दी। गोली लगने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल लड़की को जब तक अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय सूत्रों और पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि युवक ने लड़की को गोली मारने के बाद एक वीडियो भी बनाया जो अब वायरल हो रहा है।

प्रेमी की मौके पर मौत

प्रेमिका को गोली मारने के बाद, युवक मौके से फरार हो गया और सीधे अपने घर पहुंचा वहां उसने खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। सनकी आशिक ने अपने घर के सोफे में बैठकर कनपटी पर गोली मारी थी। पुलिस ने उसकी लाश घर के सोफे से ही बरामद की।

(रांची से मुकेश सिन्हा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

‘राहुल और प्रियंका दोनों ही प्रधानमंत्री पद के लायक हैं’, JMM प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान

बेवजह घर से बाहर न निकलें, पड़ेगी कड़ाके की ठंड; इन 12 जिलों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *