Women T20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने जड़ी संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी, बड़े कीर्तिमान के बराबर पहुंची


Laura Harris- India TV Hindi
Image Source : @SUPERSMASHNZ X
लौरा हैरिस

वुमेंस सुपर स्मैश 2025 में कैंटरबरी वुमेन की टीम और ओटागो वुमेन की टीम के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें ओटागो की टीम ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में ओटागो के लिए लौरा हैरिस ने कमाल की बल्लेबाजी की और उनके आगे विरोधी टीम की गेंदबाज टिक नहीं पाईं। कैंटरबरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए। इसके बाद ओटागो ने आसानी से लक्ष्य पा लिया।

लौरा हैरिस ने सिर्फ 15 गेंदों में ही लगाया अर्धशतक

लौरा हैरिस ने अपनी पारी की शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। उन्होंने 17 गेंदों में कुल 52 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और चार छक्के शामिल रहे। खास बात ये है कि लौरा ने अपना अर्धशतक सिर्फ 15 गेंदों में ही पूरा कर लिया था। इसी के साथ वह महिला टी20 क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाली खिलाड़ी बन गईं। उनके पहले मैरी केली ने भी 2022 में वारविकशायर की ओर से ग्लूस्टरशायर के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। अब लौरा ने इस कीर्तिमान की बराबरी कर ली है।

फॉर्म में लौटीं लौरा हैरिस

लौरा हैरिस WBBL में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं। उन्होंने सिडनी थंडर की टीम के लिए सीजन में कुल 10 मैच खेले, जिसमें से उन्होंने 8 में बल्लेबाजी की थी और सिर्फ 69 रन बनाए थे। अब वह फॉर्म में लौट आईं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। ओटागो की टीम के लिए अच्छे खेल की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

ओटागो की टीम ने दर्ज की जीत

ओटागो की टीम के लिए फेलिसिटी लेडन-डेविस और कैटलिन ब्लेकली ने 22-22 रनों का योगदान दिया। पॉली इंग्लिश के बल्ले से 20 रनों की पारी खेली। वहीं लौरा हैरिस ने अपनी बल्लेबाजी से खास अंतर पैदा किया और टीम को 6 विकेट से जिताने में अहम रोल अदा किया। कैंटबरी की टीम के लिए मेलिसा बैंक्स और सारा अस्मुसेन ने एक-एक विकेट चटकाया। कैंटरबरी की टीम के लिए इजी शार्प ने दमदार बल्लेबाजी की थी और उन्होंने 65 रन बनाए। लेकिन उनके अलावा बाकी के प्लेयर्स अच्छा करने में सफल नहीं हो पाए। इसी वजह से टीम 145 रन बना पाई थी।

यह भी पढ़ें:

38 की उम्र में कायरन पोलार्ड की विस्फोटक बल्लेबाजी, एक ओवर में ठोके 30 रन; पारी में जड़े इतने छक्के

SA20 में इस टीम के नाम हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, बनाया लीग के इतिहास का सबसे कम स्कोर

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *