
उपेंद्र कुशवाहा
पटना: बिहार के चर्चित नेता उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में तनाव चल रहा है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से बगावत करने वाले एक विधायक ने इंडिया टीवी को ऑफ द रिकॉर्ड बताया, “पत्नी और बेटे के बाद उपेंद्र कुशवाहा अब अपनी बहू साक्षी मिश्रा को पद दिलाने में जुट गए हैं।”
क्या है पूरा मामला?
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से बगावत करने वाले विधायक का दावा है कि पत्नी और बेटे के बाद उपेंद्र कुशवाहा अब अपनी बहू साक्षी मिश्रा को पद दिलाने में जुट गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली राज्य नागरिक परिषद में दो उपाध्यक्ष बनाए गए थे जिसमें से एक RLM पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद थे।
माधव आनंद अब मधुबनी से विधायक बन गए हैं। ऐसी स्थिति में नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष का पद खाली हो गया है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के एक बागी विधायक का कहना है कि उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी बहू साक्षी मिश्रा के नाम का प्रस्ताव भेजा है।
कॉपी अपडेट हो रही है…
