उत्तर प्रदेश पुलिस में आई 32 हजार से ज्यादा पदों पर सिपाही भर्ती, साल के आखिरी दिन CM योगी का तोहफा


uttar Pradesh police Constable recruitment- India TV Hindi
Image Source : X (@UPPOLICE)/PTI
यूपी पुलिस में निकली बड़ी भर्ती।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को प्रदेश के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ी सिपाही भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने 32 हजार से भी ज्यादा पदों पर सिपाही की भर्ती जारी की है।

कितने हैं पद, कब तक भरे जाएंगे फॉर्म?

उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 पदों पर सिपाही यानी कांस्टेबल की भर्ती निकाली गई है। जानकारी दी गई है कि इस सिपाही भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन जरूरी है। यूपी पुलिस की इस बड़ी भर्ती के लिए 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे।

 

जानकारी के मुताबिक, साल 2025 में भी उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ी भर्ती आई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने इससे पहले 60244 पदों पर सिपाही भर्ती निकाली थी। अब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने साल के आखिरी दिन युवाओं को 2026 के लिए बड़ा तोहफा दे दिया है।

 

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *