India Cricket 2026 Schedule: टीम इंडिया के सामने बड़े लक्ष्य, जानिए भारतीय टीम का पूरा कैलेंडर


Team India- India TV Hindi
Image Source : AP
भारतीय क्रिकेट टीम

साल 2025 बीत चुका है और अब क्रिकेट फैंस 2026 में क्रिकेट के रोमांच के लिए तैयार हैं। साल 2025 में जहां भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतकर देश को गौरवान्वित किया, वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भारतीय फैंस के लिए भावुक पल रहा। अब टीम इंडिया नए साल के साथ नया आगाज करने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं टीम इंडिया का साल 2026 का शेड्यूल

2026 में भरपूर क्रिकेट एक्शन

नया साल यानी 2026, भारतीय क्रिकेट के लिए जबरदस्त रोमांच लेकर आने वाला है। मेन्स भारतीय टीम कई बड़े टूर्नामेंट और सीरीज में शिरकत करती नजर आएगी। भारतीय टीम साल की शुरुआत में ही टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे और 5 T20I मैचों की सीरीज खेलेगी, जो 11 जनवरी 2026 से शुरू होगी।

IND vs NZ ODI सीरीज शेड्यूल

  • 11 जनवरी: पहला ODI, वडोदरा
  • 14 जनवरी: दूसरा ODI, राजकोट
  • 18 जनवरी: तीसरा ODI, इंदौर

IND vs NZ T20I सीरीज शेड्यूल 

  • 21 जनवरी: पहला T20I, नागपुर
  • 23 जनवरी: दूसरा T20I, रायपुर
  • 25 जनवरी: तीसरा T20I, गुवाहाटी
  • 28 जनवरी: चौथा T20I, विशाखापट्टनम
  • 31 जनवरी: पांचवां T20I, तिरुवनंतपुरम

T20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताब बचाने पर भारत की नजर

फरवरी–मार्च 2026 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया इतिहास रचने का प्रयास करेगी। भारत इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने वाली पहली टीम बनना चाहेगा। टूर्नामेंट का 7 फरवरी को आगाज होगा जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा।

T20 वर्ल्ड कप में भारत के ग्रुप स्टेज मुकाबले

  • 7 फरवरी: भारत vs USA, मुंबई
  • 12 फरवरी: भारत vs नामीबिया, दिल्ली
  • 15 फरवरी: भारत vs पाकिस्तान, कोलंबो
  • 18 फरवरी: भारत vs नीदरलैंड, अहमदाबाद

T20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 और नॉकआउट मुकाबले 21 फरवरी से 8 मार्च तक खेले जाएंगे।

जून 2026: अफगानिस्तान का भारत दौरा (3 ODI + 1 टेस्ट)

जुलाई 2026: भारत का इंग्लैंड दौरा

भारतीय टीम जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां 5 T20 और 3 ODI मैच खेले जाएंगे। यह दौरा ODI वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

IND vs ENG T20I सीरीज शेड्यूल

  • 1 जुलाई: पहला T20I, डरहम
  • 4 जुलाई: दूसरा T20I, मैनचेस्टर
  • 7 जुलाई: तीसरा T20I, नॉटिंघम
  • 9 जुलाई: चौथा T20I, ब्रिस्टल
  • 11 जुलाई: पांचवां T20I, साउथैम्प्टन

IND vs ENG ODI सीरीज शेड्यूल

  • 14 जुलाई: पहला ODI, बर्मिंघम
  • 16 जुलाई: दूसरा ODI, कार्डिफ
  • 19 जुलाई: तीसरा ODI, लंदन (लॉर्ड्स)

अगस्त 2026: भारत का श्रीलंका दौरा (2 टेस्ट)

सितंबर 2026: भारतीय टीम न्यूट्रल वेन्यू पर अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज खेलेगी।

सितंबर–अक्टूबर 2026: वेस्टइंडीज का भारत दौरा (3 ODI, 5 T20I)

अक्टूबर–नवंबर 2026: भारत का न्यूजीलैंड दौरा (2 टेस्ट, 3 ODI और 5 T20I)

दिसंबर 2026: श्रीलंका का भारत दौरा (3 ODI और 3 T20I)

कुल मिलाकर, 2026 भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद व्यस्त और चुनौतीपूर्ण साल होने वाला है, जहां युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ अनुभवी सितारों पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप की सफलता के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि टीम इंडिया आने वाले साल में कितने नए इतिहास रच पाती है।

यह भी पढ़ें:

T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्रोविजनल टीम का ऐलान, सिलेक्टर्स ने स्पिनर्स पर जताया भरोसा

क्रिकेट जगत में पसरा मातम, स्टार खिलाड़ी के भाई का महज 13 साल की उम्र में निधन

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *