कभी खाए हैं पानी वाले पराठे? न तेल चाहिए और न ही घी की जरूरत है, नोट कर लें रेसिपी


पानी वाले पराठे- India TV Hindi
Image Source : CRAVEKITCHEN/YT/TASTE UNFOLD
पानी वाले पराठे

कई लोग पराठे इसलिए नहीं खाते हैं क्योंकि पराठे बनाने के लिए तेल और घी का इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको ऑइल फ्री पराठे बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताएंगे। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि पानी यूज करके भी पराठे बनाए जा सकते हैं। पानी वाले पराठे खाने से आपकी सेहत पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा। अगर आप हेल्थ कॉन्शियस हैं, तो आपको पानी वाले पराठे की रेसिपी को फटाफट नोट कर लेना चाहिए।

पहला स्टेप- पानी वाले पराठे बनाने के लिए सबसे पहले आपको आटे को गूंथ लेना है। स्टफिंग के लिए आप आलू, गोभी, पनीर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दूसरा स्टेप- आटे की छोटी लोइयां बनाएं और फिर इन्हें बेल लें। इसके बाद आपको लोइयों में स्टफिंग भर लेनी है और ध्यान रहे कि स्टफिंग बहुत ज्यादा नहीं भरनी है।

तीसरा स्टेप- हल्के हाथों से स्टफ्ड पराठे की लोई को बेल लीजिए और गैस पर तवा चढ़ा दीजिए। आपको तेज आंच पर तवे को गर्म कर लेना है।

चौथा स्टेप- अब पराठे की एक तरफ ब्रश की मदद से थोड़ा सा पानी लगा लीजिए। आपको इसी साइड को तवे पर रखना है।

पांचवां स्टेप- तवे पर पराठा चिपक जाएगा। इसका मतलब ये है कि पराठा पकना शुरू हो गया है।

छठा स्टेप- जब एक साइड सिक जाए, तब आपको पराठे की ऊपरी सतह पर भी पानी लगा लेना है। इसके बाद पराठे को पलटकर दूसरी साइड से भी सेक लीजिए।

जब पराठा अच्छी तरह से सिक जाए, तब आप पानी वाले इस पराठे को दही, हरी चटनी या फिर चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। पराठे की नरमी और हल्का कुरकुरापन आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा। पानी वाले पराठे सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप भी खुद को फिट और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो आप इस रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *