
जहान कपूर
कपूर खानदान ने कई फिल्मी सितारे दिए हैं और उनमें से एक रहे थे शशि कपूर जो अपनी कलात्मक सोच के लिए पहचाने जाते थे। अब उनके पोते जहान कपूर भी बॉलीवुड में अपना नाम कमाने की जुगत में जुटे हैं। लेकिन कपूर खानदान के लाडले होने और 1 सीरीज हिट देने के बाद भी उन्हें काम नहीं मिल रहा है। जहान कपूर ने हाल ही में खुद ही इसका खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि ब्लैकवॉरंट के बाद भी काम की तलाश में हैं।
क्या बोले जहान कपूर?
हाल ही में जहान कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि ‘ब्लैक वारंट एक ऐसा तोहफा है जो कभी खत्म नहीं होता। अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलना बेहद खुशी और गर्व की बात है। ये वो चीजें नहीं हैं जिनकी आप उम्मीद करते हैं, ये तो आश्चर्य की बात है। जब दूसरे लोग मुझे बताते हैं कि इसने उन पर कैसा प्रभाव डाला है, तो मुझे हमेशा सुखद आश्चर्य होता है। मुझे नहीं पता भविष्य में क्या होगा।’ जहान कपूर ने आगे बताते हुए कहा, ‘कुछ दिलचस्प चीजें हैं जिनके साकार होने की मैं उम्मीद करता हूं, लेकिन इसमें धीमी गति से प्रगति हो रही है। वास्तविकता यह है कि भले ही लोग आपके काम को पसंद कर रहे हों, वे उससे भी बड़ी ताकतों के अधीन हैं। कई लोगों के इसे साल की सर्वश्रेष्ठ सीरीज़ कहने के बावजूद, काम को आगे बढ़ाना मुश्किल रहा है। मैं व्यस्त रहना चाहता हूं, मैं उन लोगों के साथ काम करना चाहता हूं जिन पर मुझे भरोसा है, लेकिन ब्लैक वारंट के बाद से मैंने अभी तक कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।’
कपूर खानदान के लाडले होने के बाद भी स्ट्रगल
जहान कपूर भले ही फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं लेकिन इसके बाद भी जहान को यहां नाम कमाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जहान ने काफी संघर्ष के बाद अपनी जगह बनाई है और बीते दिनों नेटफ्लिक्स की सीरीज ब्लैक वॉरंट में उन्हें लीड रोल निभाने का मौका भी मिला था। इतना ही नहीं इस सीरीज में उनके किरदार को काफी तारीफें भी मिली थीं। हालांकि तारीफों के बाद अभी भी उन्हें काम मिलने का इंतजार है।
ये भी पढ़ें- तपाक से दिया 1 करोड़ी जवाब, क्या आप जानते हैं KBC 17 के इस 7 करोड़ी सवाल का सही विकल्प? अमिताभ बच्चन भी चौंक गए
