
भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल का निधन। (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश से दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही है। राज्य के बरेली जिले के फरीदपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, विधायक श्याम बिहारी लाल को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद शुक्रवार को मेडिसिटी में उनका निधन हो गया। दुखी कर देने वाली जानकारी ये भी सामने आई है कि गुरुवार को ही विधायक श्याम बिहारी लाल का जन्मदिन था।
कैसे हुआ विधायक का निधन?
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल को सर्किट हाउस में हार्ट अटैक आया था। सर्किट हाउस में अचानक विधायक की तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से तत्काल ईलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया गया था। हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका और शुक्रवार को उनके निधन की खबर सामने आई है।
सीएम योगी ने दुख जताया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक श्याम बिहारी लाल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा- “जनपद बरेली के फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!” (रिपोर्ट: विकास साहनी)
