गाजियाबाद में फिर थूक जिहाद! तंदूर पर थूकने का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार


थूक लगाकर तंदूर बनाने का वीडियो वायरल। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
थूक लगाकर तंदूर बनाने का वीडियो वायरल।

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद जिले में एक बार फिर थूक लगाकर तंदूर बनाए जाने का मामला सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को तंदूर बनाते हुए देखा जा सकता है। इसमें देखा जा सकता है कि वह लगातार तंदूर बनाते समय हर तंदूर पर थूकता है और फिर उसे सेंकने के लिए डालता है। इस वीडियो को देखने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।  

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस का कहना है कि 8 जनवरी को थाना मधुबन बापूधाम के चौकी वर्धमान से एक वीडियो सामने आया, जिसमें यह दावा किया गया कि दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति द्वारा थूककर तंदूर बनायी जा रही है। इस सूचना पर तत्काल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वीडियो को देखा गया तो प्रथमदृष्टया यह प्रतीत होता है कि दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति द्वारा थूककर तंदूर बनायी जा रही है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति जावेद अंसारी को हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

लगातार आ रहे ऐसे मामले

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब तंदूर के ऊपर थूकने का मामला सामने आया हो। इससे पहले भी तमाम बार इस तरह के वीडियो वायरल हुए हैं, जब लोगों ने खाने के आइटम्स पर थूका और उन्हें दूसरे लोगों को खाने के लिए दिया। रोटी से लेकर तंदूर और फलों तक पर थूकने के वीडियो लगातार सामने आते रहते हैं। इस तरह की घटनाएं घिनौनी मानसिकता को उजागर करती हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन सवाल ये है कि इस तरह की और कितनी घटनाएं होती होंगी। (इनपुट- जुबेर अख्तर)

यह भी पढ़ें-

तुर्कमान गेट हिंसा के बाद जुमे की नमाज आज, इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस हाई अलर्ट पर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *